{"_id":"5a6e06324f1c1b80268b6fac","slug":"51517159986-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
Updated Sun, 28 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपाल से चरस की खेप रुपईडीहा में बेचने के लिए दो तस्कर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से ढाई किलो चरस बरामद हुई है। चरस को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
बरामद चरस की कीमत लगभग पच्चीस लाख रुपये बताई गई है। रुपईडीहा थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कस्बे में काफी दिनों से मादक पदार्थों की तस्करी कर बिक्री की जा रही थी।
रविवार दोपहर में दो युवक चरस लेकर कस्बे के मालगोदाम रोड स्थित रुपईडीहा रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक दीनदयाल राय, आरक्षी अवधेश चौधरी, संतोष चौधरी, कमलेश यादव के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
तस्करों की घेराबंदी की तो सभी भागने लगे। इस पर पुलिस ने कुछ दूरी तक दौड़ाकर तस्करों को पकड़ लिया। दोनों के पास ढाई किलो चरस बरामद हुई। दोनों तस्करों ने नेपाल से चरस की खेप लाकर रुपईडीहा में बेचे जाने की बात बताई।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों तस्करों की पहचान अलीम अली निवासी आमापोखर थाना रुपईडीहा तथा सैयद अली कोतवाली नानपारा के मोहल्ला किला के रूप में हुई।