फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   पुलिस टीम पर हमला कर गैंगस्टरों को छुड़ाया

पुलिस टीम पर हमला कर गैंगस्टरों को छुड़ाया

Thu, 21 Dec 2017 01:49 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर हमला कर गैंगस्टरों को छुड़ाया

विज्ञापन
वलीपुर (सुल्तानपुर)। गैंगेस्टर के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों को मंगलवार की रात गिरफ्तार करने पहुंची हलियापुर थाने की पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला बोलकर आरोपियों को छुड़ा लिया। पत्थरबाजी के दौरान पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। एसओ हलियापुर ने बल्दीराय थाने की पुलिस से मदद मांगी।


बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव निवासी नौशाद पुत्र तौफीक, इरफान, अनवार उर्फ कमली पुत्रगण रशीद और सोनू समेत नौ लोग पिछले दिनों प्रतिबंधित मवेशियों के वध में शामिल थे। बल्दीराय थाने की पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। घटना के बाद से ही नौशाद, इरफान, अनवार और सोनू फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन


सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर लगाया गया था। इसी मामले में हलियापुर थाने को गैंगस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने दिया था। एसपी की सख्ती के बाद हलियापुर थानाध्यक्ष नीशू तोमर पुलिस टीम के साथ मंगलवार की रात करीब 11 बजे बल्दीराय थाना क्षेत्र के इसौली गांव में गैंगेस्टर के आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हलियापुर पुलिस ने नौशाद, सोनू और इरफान को गिरफ्तार कर लिया था। तभी ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया। पत्थरबाजी से पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। इस बीच ग्रामीणों ने गैंगेस्टर के आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया।


ग्रामीणों से घिरे थानाध्यक्ष नीशू तोमर ने बल्दीराय थानाध्यक्ष एसपी सिंह को फोन कर मदद मांगी। पुलिस पार्टी पर हमला की सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बल्दीराय एसपी सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए, लेकिन तब तक गैंगेस्टर के आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed