{"_id":"59eb92ff4f1c1bda538b8679","slug":"51508610815-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी से दो घरों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी से दो घरों में लगी आग
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलोई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को आतिशबाजी के दौरान दो घरों में आग लग गई, जिससे छप्पर के नीचे बंधी छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। इसके अलावा अन्य सामान भी जल गया।
अचलपुर मजरा विराज गांव निवासी रामसागर वर्मा और गुरुप्रसाद वर्मा सगे भाई हैं। दीपावली के दिन शाम को दोनों घर पर ही थे। तभी घर के बाहर गांव के कुछ लोग पटाखा छुड़ा रहे थे। इसी दौरान अचानक छप्पर में आग लग गई। रामसागर वर्मा के दरवाजे पर रखे छप्पर में छह बकरियां बंधी थीं। जब तक लोग कुछ समझ पाते, लब तक छप्पर धू-धूकर जलने लगा। आग पड़ोसी भाई गुरुप्रसाद के घर तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना के दो घंटे बाद दमकल का वाहन मौके पर पहुंचा। ग्राम प्रधान गीता देवी ने पीड़ित परिवारीजनों को हरसंभव मदद दी और तहसील प्रशासन से मदद दिलाने का भरोसा दिया। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। क्षेत्रीय लेखपाल से आकलन रिपोर्ट मांगी गई है।