फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5000 people will perform yog on Ram ki padhi.

Yoga Day: योग दिवस पर राम की पैड़ी पर पांच हजार लोग करेंगे योग, चलाया जा रहा जनजागरुकता अभियान

Sun, 19 Jun 2022 11:18 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज़ एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Jun 2022 11:18 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इस बार पांच हजार लोग अयोध्या की राम की पैड़ी पर योग करेंगे। इस संबंध में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
5000 people will perform yog on Ram ki padhi.

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम इस बार अयोध्या में राम की पैड़ी पर होगा। आयुष मंत्रालय ने राम की पैड़ी पर होने वाले इस कार्यक्रम को मुख्य कार्यक्रम घोषित किया है। यहां 21 जून को एक साथ पांच हजार लोग योगासन करेंगे। कई संस्थाएं इसकी तैयारियों में जुटी हैं।

विज्ञापन


महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि अयोध्या धाम में योग के कार्यक्रम से एक बड़ा संदेश जाएगा। इस समारोह के माध्यम से जहां एक ओर अयोध्या में श्रीराम की पैड़ी एवं भगवान श्रीराम के प्रति अयोध्यावासियों के समर्पण का संदेश विश्वव्यापी होगा। वहीं दूसरी ओर समस्त जनमानस में योग के प्रति जागरूकता एवं नित्य योगाभ्यास द्वारा विश्वकल्याण का संदेश भी प्रसारित होगा।
विज्ञापन


ई. रवि तिवारी ने बताया कि इस वर्ष वशिष्ठपीठ, विवेक सृष्टि सेवा, नारी सशक्तिकरण योग संस्थान, रघुवर दयाल सेवा ट्रस्ट, वात्सल्य फाउंडेशन, सपना फाउंडेशन, योग दीक्षा संस्थान, श्री सत्य साईं सेवा संगठन, स्वामी विवेकानंद योग केंद्र, सेवा भारती, आरोग्य भारती, विवेकानंद सेवा मंच एवं अन्य सहयोगी संस्थानों द्वारा जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विवेक सृष्टि के अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. चैतन्य ने कहा कि योग के सामान्य पाठ्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना एवं जनता को योग के प्रति जागरूक करना ही कार्यक्रम का मकसद है। इस अवसर पर रामकुमार गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, ममता श्रीवास्तव, सीमा तिवारी, सरिता सिंह, वंदना द्विवेदी, डॉ. उपेंद्र मणि तिवारी व डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed