फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   500 crore rupees will be invested in yida area in Uttar Pradesh.

UP News: यीडा क्षेत्र में 500 करोड़ का होगा निवेश, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 18 Sep 2024 05:30 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 18 Sep 2024 05:30 PM IST
सार

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए 45 भूखंडों का सफलतापूर्वक ई ऑक्शन किया है। 1000-1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंडों के लिए रिजर्व बिड प्राइज की तुलना में 134 प्रतिशत अधिक धनराशि की बिड लगी।

विज्ञापन
500 crore rupees will be invested in yida area in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी सरकार उत्तर प्रदेश में निवेश को धरातल पर उतारने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को ई ऑक्शन के माध्यम से बड़ी धनराशि की बिड हासिल की है। 1000 वर्ग मीटर के कुल 45 भूखंडों के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस ई ऑक्शन के जरिए यीडा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपए का निवेश संभव हो सकेगा। यही नहीं, परियोजनाओं के क्रियाशील होने पर यहां 5000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। इससे यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के विकास में भी गतिशीलता आएगी। उल्लेखनीय है कि यीडा क्षेत्र में योगी सरकार विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूखंड उपलब्ध करा रही है। इसमें विभिन्न औद्योगिक समूह अपनी रुचि दिखा रहे हैं।  

विज्ञापन


2.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था रिजर्व बिड प्राइज
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने मंगलवार को संस्थागत भूखंडों की योजना के तहत ई ऑक्शन का आयोजन किया। इसके तहत यीडा क्षेत्र में कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए 1000-1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के कुल 45 भूखंडों को सम्मिलित किया गया था। इसमें प्रत्येक भूखंड के सापेक्ष रिजर्व प्राइज 2.50 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था। इस प्रकार 45 भूखंडों के सापेक्ष कुल बिज प्राइज लगभग 112.50 करोड़ रुपए थी। ई ऑक्शन के दौरान 112.50 करोड़ रुपए की बिड प्राइज के सापेक्ष प्राधिकरण को 265.14 करोड़ की धनराशि प्राप्त होगी जो कि कुल बिड प्राइज से 152.64 करोड़ रुपए ज्यादा है। यह बिड प्राइज का 134 प्रतिशत है, जो दर्शाता है कि यीडा क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के साथ ही यहां कॉर्पोरेट ऑफिस खोले जाने के लिए भी औद्योगिक समूह किस कदर लालायित हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पीजीआई की एसोसिएट प्रोफेसर से ठगी प्रकरण में पांच और गिरफ्तार, 2.81 करोड़ रुपये का था मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राममंदिर निर्माण से सरकार को मिलेगी 400 करोड़ की जीएसटी, अब तक खर्च हुए 2500 करोड़


3 भूखंडों से हुई 80.76 करोड़ रुपए की कमाई 
इस योजना के तहत कॉर्पोरेट ऑफिस के तीन भूखंड ऐसे रहे, जिसकी बिड प्राइज से लगभग 12 गुना रेट पर बिड लगी है। इनमें प्लॉट नंबर 64 के लिए चैलेंजर कंप्यूटर लि. ने 28.28 करोड़ रुपए की बिड लगाई तो वहीं, एलेक्सिस ग्लोबल प्रा. लि. ने प्लॉट नंबर 69 के लिए 26.64 करोड़ रुपए की बिड प्राइज ऑफर की। इसी तरह, सानाश इंपेक्स प्रा. लि. ने प्लॉट नंबर 59 के लिए 25.84 करोड़ रुपए की बिड लगाई है। ई ऑक्शन के दौरान सिर्फ इन तीन भूखंडों के माध्यम से ही यीडा को 80.76 करोड़ रुपए प्राप्त हो रहे हैं। यह कुल बिड प्राइज का लगभग एक तिहाई हिस्सा है। यीडा के अधिकारी इस बिड से काफी खुश हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन कॉर्पोरेट ऑफिस के माध्यम से बड़े पैमाने पर क्षेत्र में निवेश होगा और हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed