फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 thousand workers are needed in Israel team sent letter to UP and Bihar government

UP News: इस्राइल में 50 हजार कामगारों की जरूरत, टीम ने यूपी और बिहार सरकार को भेजा पत्र

Mon, 14 Apr 2025 02:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 02:34 PM IST
सार

इस्राइल में 50 हजार कामगारों की जरूरत है। टीम ने यूपी और बिहार सरकार को पत्र भेजा है। जून महीने में इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके तहत 25 से 32 साल के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पहल की गई है।

विज्ञापन
50 thousand workers are needed in Israel team sent letter to UP and Bihar government
Job - फोटो : freepik

विस्तार

इस्राइल में करीब 50 हजार कामगारों की मांग है। इनमें भवन निर्माण, स्वास्थ्य कर्मी और इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्रों में सेवा देने वाले युवाओं की जरूरत है। सेवायोजन विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार राज्य सरकार को इस संबंध में इस्राइल टीम की ओर से पत्र भी भेजा गया है। 25 से 32 साल के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए पहल की गई है।

विज्ञापन


सेवायोजन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बीते साल इस्राइल श्रमिक के रूप में करीब 10 हजार युवाओं को चयनित किया गया है। इस्राइल में बेहतर अनुभव के आधार पर वे महीने का करीब एक लाख रुपये कमा रहे हैं। मौजूदा समय में इस्राइल के अलावा जापान व अन्य देशों में स्वास्थ्य कर्मी की जरूरत है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: शोएब ने युवती को प्रेमजाल में फंसाया, धार्मिक स्थल में कराया धर्मांतरण... फिर करने लगा प्रताड़ित; केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

जून में अधिसूचना जारी करने की तैयारी

इसके लिए इच्छुक से आवेदन लिए जा रहे हैं। पद और आवेदन के आधार अनुभवी युवाओं को इस्राइल, जापान भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस्राइल में 50 हजार श्रमिकों व कामगारों की भर्ती के लिए जून में अधिसूचना जारी करने की तैयारी है। जो युवा अन्य देशों में सेवा देना चाहते हैं वे अपने दस्तावेज को तैयार रखें।

इस्राइल में कामगार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अधिकारी ने बताया कि जो कामगार पहले से इस्राइल में सेवा दे रहे हैं, उनसे प्रभावित हो कर अन्य कामगारों की मांग की गई है। मौजूदा समय में अलग-अलग देशों में स्वास्थ्य कर्मी की भर्ती होनी है। इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को पूरे होने के बाद इस्राइल में कामगार भर्ती की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed