{"_id":"65b21792abb1ed78280ecc52","slug":"50-thousand-people-offers-prayer-to-ramlalla-in-ayodhya-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, भारी भीड़ मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर दोपहर तक 50 हजार से अधिक भक्तों ने किए रामलला के दर्शन, भारी भीड़ मौजूद
Thu, 25 Jan 2024 02:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
अमर उजाला ब्यूरो, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jan 2024 02:14 PM IST
सार
अयोध्या में रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को पौष पूर्णिमा के अवसर पर दोपहर तक करीब 50 हजार से अधिक भक्तों ने रामलला के दर्शन किए।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे श्रद्घालु।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पौष पूर्णिमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। यहां आने के बाद भक्तों ने सरयू में स्नान किया और फिर सुबह से ही राम मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने लगे। भारी भीड़ होने के बावजूद मंदिर में सुचारू ढंग से दर्शन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
जन्मभूमि पथ के प्रवेश द्वार से ही सुरक्षा में तैनात आरपीएफ और पुलिस के जवान लोगों को लाइन से अंदर प्रवेश दे रहे हैं। जन्मभूमि पथ से आगे बढ़ते हुए तीर्थयात्री सुविधा केंद्र पर अपने सभी सामान और मोबाइल जमा कर रामभक्तों का कारवां मुख्य परिसर की ओर जा रहा है। दोपहर एक बजे तक प्रशासनिक अनुमान के मुताबिक 50000 से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन कर लिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सीएम योगी ने गणतंत्र दिवस को लेकर दिए निर्देश- बोले, विद्वेष फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राम मंदिर के लिए दिल खोलकर दान, पहले दिन आए 3.17 करोड़ रुपये; दूसरे दिन 2.5 लाख ने किए दर्शन
सुबह छह बजे से शुरू हुआ दर्शन अनवरत जारी है। आरती व भोग के दौरान 15 से 20 मिनट के लिए पर्दा डालकर इस प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। इस दौरान भी भक्तों को मंडप में प्रवेश से रोका नहीं जा रहा है। आरती होने के तुरंत बाद दर्शन फिर से शुरू हो जा रहा है।