फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 thousand crore rupees market of agricultural waste will be created in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी में तैयार होगा कृषि अपशिष्ट आधारित 50 हजार करोड़ का बाजार, कोयले का विकल्प बनेगी पराली

Sat, 15 Jul 2023 02:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 15 Jul 2023 02:05 PM IST
सार

यूपी में कृषि अपशिष्ट पदार्थों का 50 हजार करोड़ रुपये का बाजार तैयार किया जाएगा। कंपनियों के लिए कुल कोयला खरीद का पांच प्रतिशत पराली आधारित सामग्री खरीदने की अनिवार्यता तय की जाएगी।

विज्ञापन
50 thousand crore rupees market of agricultural waste will be created in Uttar Pradesh.
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पराली से बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए अब इसे बिजली उत्पादन इकाइयों में प्रयोग किया जाएगा। यह कोयले का विकल्प बनेगी। इससे प्रदेश में करीब 50 हजार करोड़ का नया बाजार तैयार होगा। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को दी। ऊर्जा मंत्री लखनऊ में ऊर्जा के वैकल्पिक साधनों पर आधारित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पराली जलाने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ता है। इसी तरह से कृषि आधारित अन्य अपशिष्ठ भी प्रदूषण का कारण बने हुए हैं। इस समस्या से निपटने की नई रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत पराली को कोयले के विकल्प के रूप में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ने ईमानदार व्यापारियों को भी बना दिया टैक्स चोर, ये हो रही मुश्किल
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महंगाई पर वार: लखनऊ में मोबाइल वैन से बिकेगा टमाटर, शहर की 11 जगहों पर आधे दामों पर होगी बिक्री


किसानों से दो रुपये किलो पराली खरीद कर कंपनियां रोलर तैयार करेंगी। इस रोलर को कोयले के विकल्प के रूप में बिजली कंपनियां खरीदेंगी। हर कंपनी को कुल कोयला खरीद का पांच प्रतिशत पराली आधारित सामग्री खरीदने की अनिवार्यता तय की जाएगी।

इस दौरान राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज, प्रबंध निदेशक पंकज कुमार और विद्युत उत्पादन निगम के चेयरमैन गुरु प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed