{"_id":"69e133edf854256f9a071fb5","slug":"50-students-received-appointment-letters-at-the-job-fair-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1695467-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रोजगार मेले में 50 विद्यार्थियों को मिला नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रोजगार मेले में 50 विद्यार्थियों को मिला नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। संस्कृत पाठशाला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सन एनर्जी, फ्रैंकिंग, बजाज, मैक्स इंश्योरेंस, गवर्नमेंट एग्जाम वाला सहित कुल 15 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। स्नातक व परास्नातक के अंतिम वर्ष के 250 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। साक्षात्कार के बाद 50 विद्यार्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। 120 विद्यार्थियों को आगे की साक्षात्कार प्रक्रिया के लिए शीघ्र बुलाया जाएगा।
महाविद्यालय के प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने बताया कि मेले में 250 विद्यार्थियों के बायोडाटा प्राप्त हुए थे। साक्षात्कार में सफल अभ्यर्थियों को तत्काल नियुक्ति पत्र दिए गए। अन्य चयनितों को बाद में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इससे पहले मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी व पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधा रस्तोगी ने किया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या रश्मि श्रीवास्तव सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे।
15 से 25 हजार रुपये मिलेगा वेतन
चयनित विद्यार्थियों को सर्वे, मार्केटिंग, कार्यालय तथा प्रबंधकीय पदों पर नियुक्त किया जाएगा। उन्हें 15 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साथ ही बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का वेतन छह माह बाद बढ़ाया जाएगा।