फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 percent hotel and restaurant didn't open

लखनऊ : नहीं खुले 50 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
50 percent hotel and restaurant didn't open
लखनऊ। राजधानी में होटल रेस्टोरेंट खोलने के आदेश के बावजूद 50 फीसदी होटल-रेस्टोरेंट सोमवार को चालू नहीं हो सके। इनके मालिकों का कहना है कि ग्राहकों का रुख देखने के बाद ही प्रतिष्ठान खोलने का फैसला करेंगे। इस दौरान ग्राहकों की ऑनलाइन बुकिंग का कारोबार जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश फूड प्रोसेसर एसोसिएशन के महामंत्री अनिल वरमानी ने बताया कि उनके एसोसिएशन में लगभग 60 होटल और रेस्टोरेंट ग्रुप सदस्य के रूप में शामिल हैं। इनमें से एक सदस्य के कम से कम चार से पांच होटल व रेस्टोरेंट है। इनमें से 30 ग्रुपों ने सोमवार को अपने प्रतिष्ठान चालू नहीं किए हैं। हालांकि, इन लोगों ने प्रतिष्ठान में काम करने वाले कर्मचारियों को गांव से वापस आने की सूचना भेजी है। होटल चालू करने में लगेंगे पांच दिन गोमतीनगर स्थित लीनेज होटल के मालिक श्याम कृष्णानी ने बताया कि होटल चालू करने में कम से कम 5 दिन का वक्त लगेगा, जिसकी तैयारियां चल रही हैं। इस समय होटल चालू करना घाटे का सौदा साबित होगा। क्योंकि कोरोना के डर से ग्राहक अभी कतरा रहे हैं। इस वक्त रेस्टोरेंट खर्चे भी नहीं निकलेंगे आर्यन ग्रुप के मालिक राहुल खन्ना ने बताया कि वर्तमान में रेस्टोरेंट खोलने से नुकसान होगा। क्योंकि लोगों का घूमना फिरना बंद है। ऐसे में रोज के खर्च की लागत भी नहीं निकल पाएगी। रेस्टोरेंट व होटल चालू होने पर सैनिटाइजर और एसी का खर्चा अलग से बढ़ जाएगा। इस वक्त ऑनलाइन कारोबार ही बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed