फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 lakhe theft from ex jila panchayat member

पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर से 50 लाख की चोरी

Fri, 18 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
50 lakhe theft from ex jila panchayat member
लखनऊ। सरोजनीनगर के बंथरा के हरौनी में बुधवार देर रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह चौहान के घर से चोरों ने 50 लाख के जेवर और नकदी पार कर दी। छत के रास्ते घर के भीतर पहुंचे चोरों ने एसी केआउटडोर में नशीला स्प्रे छिड़क दिया जिससे पालतू कुत्ते समेत सभी परिवारीजन बेहोश हो गए। इसके बाद दो कमरों का ताला तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉयड के साथ वारदात स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

हरौनी निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य और ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं। राजेश अपने चार भाइयों और एक चाचा के अलावा अपनी मां सहित पूरे परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। छोटे भाई बृजेश, मुकेश, रितेश और देवेश सहित परिवार में कुल 35 सदस्य है। उन्होंने एक कुत्ता भी पाल रखा है। बुधवार रात सभी लोग मकान के दोनों तलों पर सो रहे थे। देर रात चोर छत केरास्ते घर के अंदर दाखिल हुए। वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। राजेश के मुताबिक, चोरों ने एसी केआउटडोर में नशीला स्प्रे डाल दिया था जिससे सभी लोग बेहोश हो गये थे। इस दौरान चोर कमरे के अंदर रखी अलमारी का दरवाजा तोड़कर उसके अंदर राजेश की पत्नी और बहू के अलावा बेटी के रखे करीब 50 लाख रुपये कीमत के गहने और तीन हजार रुपये की नगदी बटोर ले गए।
विज्ञापन

टूटा पड़ा था कमरे का ताला
सुबह पांच बजे छोटे भाई देवेश की आंख खुली। देवेश ने देखा कि पास के कमरे का ताला टूटा हुआ था। सारा सामान बिखरा था। उन्होंने सभी को जगाया। आंख खुलने के साथ ही सभी ने सिर में भारीपन और दर्द की शिकायत की। राजेश के मुताबिक, पहली मंजिल पर ब्रजेश, मुकेश और पालतू कुत्ता रात में रहता है। कुत्ते को रात में खुला छोड़ा जाता है। चोरों की आहट पर वह भी नहीं भोंका। चोराें ने उसे भी नशीले स्प्रे से बेहोश कर दिया था। जब परिवारीजन जागे, उसके बाद भी कुत्ता नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित के शामिल होने की आशंका
पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर हुई चोरी में किसी परिचित के शामिल होने की आशंका जाहिर की गई है। चोरों को पता था कि जेवरात किस कमरे में किस आलमारी में रखे हैं। दो मंजिला मकान में कुल 16 कमरें हैं। चोरों ने सीधे ग्राउंड फ्लोर पर स्थित रसोईघर के पास वाले दोनों कमरों का ताला तोड़ा। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉयड की टीम का खोजी कुत्ता कमरे से निकलकर बाहर बाग के रास्ते एक मकान के पास तक गया। इसके बाद वहीं रुक गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के मुताबिक ,राजेश सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है। सूचना पाकर बंथरा पुलिस के साथ ही एसीपी कृष्णानगर स्वतंत्र सिंह भी मौके पर पहुंचे।

हाईमास्ट लाइट पर डाला कपड़ा
चोरों ने घटना को अंजाम देने के लिए घर के पीछे खंभे में लगी हाईमास्टलाइट को कपड़े से ढक दिया था। बताते हैं कि राजेश सिंह के घर के पीछे श्यामलाल के दरवाजे पर ग्राम पंचायत द्वारा लगी हाईमास्ट लाइट से रात के समय आसपास काफी उजाला रहता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस उजाले की वजह से चोरों को दिक्कत रही होगी। तभी उन्होंने लाइट पर एक चादर लपेट दिया और बाद में आराम से घटना को अंजाम देकर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed