फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   50 lakh jobs promised truss: Lallu

50 लाख रोजगार का वादा झूठ का पुलिंदा: लल्लू

Thu, 12 Nov 2020 08:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 12 Nov 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
50 lakh jobs promised truss: Lallu
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बढ़ती बेरोजगारी और घटते रोजगार के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार के मिशन रोजगार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कागजी प्लान और कार्ययोजनाओं के रंगीन प्रेजेंटेशन से सरकार रोजगार सृजन का भ्रम पैदा कर रही है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर 50 लाख रोजगार का वादा झूठ का पुलिंदा है।
विज्ञापन


पीपीसी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा कि प्रदेश पिछले 70 सालों में बेरोजगारी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी व उनके अफसर बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति बनाने की बजाय कागजी दावों से निपटना चाहते है। योगी सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या 40 लाख के करीब पहुंच गऊ है जो कि सरकार द्वारा वर्ष 2018 में पेश किए गए आंकड़े से 54 प्रतिशत अधिक है।
विज्ञापन


सरकार बेरोजगारी से निपटने के ठोस उपाय करने के बजाय बेरोजगारों से झूठे वादों के नए-नए शिगूफे छोड़ती रहती है। भाजपा सरकार को चार साल होने को हैं लेकिन नए उद्योग, फैक्ट्री धरातल पर नहीं आ पाए हैं। पुराने उद्योग-धन्धे बंद गो गए हैं बंदी की कगार पर हैं। उन्होंने कहा, सच्चाई तो यह है कि योगी सरकार के पास युवाओं व बेरोजगारों के लिए न तो ठोस नीति है और न ही नीयत। महज कागजी प्रजेंटेशन व कागजी प्लान से जनता को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed