{"_id":"694469fdde971d855907d295","slug":"50-kg-of-ganja-being-transported-from-bihar-to-punjab-seized-two-arrested-lucknow-news-c-13-knp1002-1522693-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बिहार से पंजाब भेजा जा रहा 50 किलो गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बिहार से पंजाब भेजा जा रहा 50 किलो गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार
Fri, 19 Dec 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार से पंजाब भेजा जा रहा 50 किलो गांजा उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन नार्कोस चलाकर पकड़ा। साथ ही तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है।
बिहार के देसरी से पंजाब के लुधियाना के लिए गांजे की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिलने पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई। न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 5:40 बजे लखनऊ के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। इसकी जनरल बोगी में जांच कर 10 बैगों में कुल 54 पैकेट बरामद किए गए। इनमें 50 किलो गांजा मिला। मौके से बिहार के वैशाली निवासी भोला साहनी और समस्तीपुर के सुदामा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजे को लुधियाना में पंकज नाम के तस्कर को साैंपा जाना था।