फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5% wheat crop affected by storm and rain, 127 farmers filed insurance claims

Lucknow News: आंधी-बारिश से 5% गेहूं फसल प्रभावित, 127 किसानों ने किया बीमा क्लेम

Wed, 15 Apr 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
5% wheat crop affected by storm and rain, 127 farmers filed insurance claims
गेहूं की फसल की जांच करते कृ​​षि अ​धिकारी।
लखनऊ। बीते दिनों हुई बारिश और आंधी से जिले में गेहूं की फसल को सीमित नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के सर्वे में करीब पांच प्रतिशत फसल प्रभावित होने का आकलन किया गया है। जिला कृषि अधिकारी तेग बहादुर सिंह ने मोहनलालगंज और गोसाईंगंज क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा कर फसल की स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन

रबी सीजन में जिले के करीब 18 हजार किसानों ने फसल बीमा कराया है। इनमें से 127 किसानों ने खराब मौसम के चलते फसल नुकसान का दावा करते हुए क्लेम किया है। कृषि विभाग के अनुसार, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि विभागीय टीम के साथ मिलकर आवेदनों का सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि वर्तमान नियमों के अनुसार, 33 प्रतिशत या उससे अधिक फसल नुकसान होने पर ही राजस्व विभाग मुआवजा देता है। अब तक जिले में इतने बड़े नुकसान का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि सर्वे के आधार पर जहां नुकसान की पुष्टि होगी, वहां बीमा क्लेम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed