{"_id":"634f968c743099677f3c630a","slug":"5-lakh-rupees-compensation-to-family-of-labourers-killed-in-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आतंकी हमले में मारे गए कन्नौज के मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आतंकी हमले में मारे गए कन्नौज के मजदूरों के परिजनों को पांच-पांच लाख का मुआवजा
Wed, 19 Oct 2022 01:56 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:56 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोपियां में आतंकी हमले में मारे गए कन्नौज निवासी मनीष एवं रामसागर के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं ।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर के शोपियां में टारगेट किलिंग में मारे गए कन्नौज के दोनों मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच-पांच लाख रुपये सहायता राशि देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के दन्नापुरवा निवासी रामसागर (50), मुनेश कुमार (38), मुनेश का भाई रामबाबू, भोला, मोनू, पिंटू और विनय शोपियां में एक बागान में सेबों की पैकेजिंग और लोडिंग करते थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 1.25 लाख दीपों से जगमगाएगी रामजन्मभूमि, मठ-मंदिरों व विद्यालयों में भी जलेंगे दीप
विज्ञापन
असुरक्षित हो रहीं सुरक्षित जगहें भी- इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर लड़की को लोहिया पार्क बुलाया, दुष्कर्म, बड़ा सवाल- इतनी सुरक्षा के बीच कैसे हुई घटना
ये सभी ठेकेदार से हिसाब-किताब कर मंगलवार सुबह करीब चार बजे घर के लिए निकलने वाले थे लेकिन रात करीब साढ़े 12 बजे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इससे रामसागर और मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई।
हमले के करीब आधा घंटा पहले दोनों ने मंगलवार रात अपने परिजनों से बात की थी और सुबह चार बजे घर के लिए निकलने की सूचना दी थी। ग्रेनेड हमले में दोनों की मौत हो गई। राज्य सरकार ने दोनों मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया है।