फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   5 engineers suspended in agriculture dept

नलकूप फेल क्या हुआ, 5 अभियंता सस्पेंड

Sat, 12 Oct 2013 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sat, 12 Oct 2013 09:07 AM IST
विज्ञापन
5 engineers suspended in agriculture dept

नलकूप फेल होने पर सिंचाई विभाग के पांच अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया

विज्ञापन
है।

इनमें तीन अधिशासी अभियंता व दो कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है।


मामला इलाहाबाद का है। नलकूप निर्माण खंड ने मायावती सरकार के समय यह नलकूप लगवाए थे। लेकिन नलकूप कुछ ही दिनों बाद चलने बंद हो गए। इसकी शिकायत होने पर विभागीय मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने जांच कराई।

विभागीय अधिकारियों को दोषी पाते हुए पांच अभियंताओं को निलंबित करने के आदेश दे दिए। इसी के बाद प्रमुख सचिव सिंचाई दीपक सिंघल ने अधिशासी अभियंता प्यारे मोहन, एसपी सिंह व प्रदीप झा को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए।


इस मामले में दो कनिष्ठ अभियंता मो. सिद्दीक व ओम प्रकाश को भी निलंबित करने के निर्देश प्रमुख अभियंता सिंचाईं को दिए गए हैं।

इस मामले में दो और सहायक अभियंता पर भी कार्रवाई होनी थी, लेकिन वे रिटायर हो चुके हैं। ऐसे में विभाग उन्हें चार्जशीट देने की तैयारी कर रहा है।

बगैर पक्ष जाने हुई कार्रवाई

इलाहाबाद के इस मामले में अभियंताओं का पक्ष जाने बगैर ही उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। इसको लेकर उत्तर प्रदेश इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है।

एसोसिएशन के महासचिव कायम रजा रिजवी ने कहा कि एक बार सरकार को अभियंताओं का भी पक्ष जानना चाहिए था। इसका अभियंता संघ विरोध करता है।


दूसरे मामलों में स्पष्टीकरण लेकर छोड़ा

सिंचाई विभाग में नलकूप फेल होने के ऐसे ही कई और भी मामले सामने आए हैं। पिछले दिनों ऐसे 32 अभियंताओं पर कार्रवाई की सूची बनी थी, लेकिन सभी को केवल स्पष्टीकरण लेकर मामला रफा-दफा कर दिया गया।

वहीं, इलाहाबाद के मामले में सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए निलंबित कर दिया है। ऐसे में अब यह चर्चा है कि एक ही जैसे जुर्म में सजाएं अलग-अलग क्यों?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed