फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   49 Steering of school vehicles in the hands of big criminals

Lucknow News: 49 बड़े अपराधी के हाथों में स्कूल वाहनों की स्टेयरिंग

Thu, 24 Jul 2025 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
49 Steering of school vehicles in the hands of big criminals
लखनऊ। शहर में 49 बड़े अपराधी हैं जिनके हाथों में स्कूल वाहनों की स्टेयरिंग है। बुधवार को डीएम विशाख जी ने शिक्षा विभाग और आरटीओ को इन ड्राइवरों की सूची भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी के सभी स्कूलों के चालकों का पुलिस सत्यापन करवाने को कहा है। जिन चालकों पर आपराधिक मामले दर्ज पाए जाएंगे, उनको तत्काल हटाया जाएगा।
विज्ञापन

मिशन भरोसा के तहत डीएम को अपराधी प्रवृत्ति के 49 स्कूल वाहन चालकों के नाम सौंपे गए हैं। इन चालकों पर गंभीर धाराओं जैसे छेड़छाड़, दुष्कर्म, हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, चोरी आदि के मामले दर्ज हैं। ये सूची बीएसए, डीआईओएस और आरटीओ को भेजी गई है। जिससे इन चालकों को तत्काल प्रभाव से हटाया जा सके। डीएम ने बताया कि अफसरों से कहा गया है कि जिले के प्रत्येक स्कूल के वाहन चालकों का सत्यापन कराएं। एक महीने के भीतर सत्यापन रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी। यही नहीं डीएम ने स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि वह जब भी चालकों को नौकरी पर रखें तो पहले उनका पुलिस सत्यापन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed