ग्राहकों के खाते में हेराफेरी कर इलाहाबाद बैंक में लाखों रुपए का घोटाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की दो शाखाओं में 48.3 लाख रुपये का घोटाला सामने आया है। बैंक मैनेजर ने यह रकम व्यक्तियों के खाते में स्थानांतरित कर पैसा निकाल लिया। घपले की जानकारी होने पर बैंक अधिकारियों में खलबली मच गई।
इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने बैंक प्रबंधक कपिल छत्रपाल के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी का मामला दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया। नगर के रोडवेज स्थित इलाहाबाद बैंक का मंडलीय कार्यालय है। यहां पर झांसी निवासी कपिल छत्रपाल बैंक प्रबंधक के पद पर तैनात हैं।
इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक ने इलाहाबाद बैंक प्रबंधक कपिल छत्रपाल ने कस्बा परसपुर व रगड़गंज बैंक शाखा में जाकर बैंक की ओर से प्रदत्त शक्तियों का दुरूपयोग करके 48 लाख तीन हजार 810 रुपये एक खाते से दूसरे के बैंक खातों में स्थानांतरित कर निकाल लिया।
बैंक प्रबंधक का गबन सामने आने पर इस मामले में बैंक के मुख्य प्रबंधक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार की देर रात में बैक प्रबंधक कपिल छत्रपाल के खिलाफ गबन करने आरोप में तहरीर दी।
पुलिस ने रात में ही आरोपी प्रबंधक के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। यही नही पुलिस ने बैंक अधिकारियों की सूचना पर आरोपी बैंक प्रबंधक कपिल छत्रपाल को बैंक से ही दबोच लिया।
पुलिस ने प्रबंधक को आधी रात से सुबह तक अपनी कस्टडी में रखने के बाद रविवार को रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस मामले में इलाहाबाद बैंक के अधिवक्ता विवेक मणि श्रीवास्तव का कहना है कि बैंक प्रबंधक के खिलाफ रात में ही मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
वहीं नगर कोतवाल एके सिंह का कहना है कि इलाहाबाद बैंक के प्रबंधक कपिल छत्रपाल के खिलाफ गबन व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार करके जेल भेजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी और खातों की जांच की जाएगी गबन की रकम और भी बढ़ सकती है।
इलाहाबाद बैंक परसपुर शाखा के प्रभावित बैंक बचत खाते
खाताधारक - धनराशि
राम किशोर - 5 लाख
सीताराम - 4 लाख
शिवकन्या देवी - 4 लाख 12 हजार
राज दुलारी - 5 लाख 45 हजार
बाबा दीन - 5 लाख 65 हजार
ब्रजमोहन - 5 लाख 77 हजार
सुशीला देवी - 6 लाख 10 हजार
शमसुलनिसा - 3 लाख 56 हजार
ओम प्रकाश - 8 लाख 35 हजार
कुल धनराशि - 48,03,810
कभी कभी लेनदेन वाले खातों को बनाया निशाना
बैंक प्रबंधक ने कभी कभी लेनदेन वाले खातों को निशाना बनाया है। बैंक सूत्रों की माने तो बैंक मैनेजर ने ऐसे खातों से पैसे का स्थानांतरण दूसरे के खातों में किया है जो लोग लेने देन कभी कभी करते थे और उनके खाते में स्मार्ट रकम मौजूद थी। ऐसे में वह खाताधारक भी पुलिस की जांच के लपेटे में आएंगे जिनके खाते में इतनी बड़ी रकम स्थानांतरित की गई है। अब यह देखा जाना बाकी है कि स्थानांतरित की गई रकम का आहरण किस तरह से किया गया है।