फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   47.50 lakh from businessman, ex-serviceman

Lucknow News: कारोबारी, पूर्व सैन्यकर्मी से 47.50 लाख ऐंठे

Tue, 30 Sep 2025 01:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
47.50 lakh from businessman, ex-serviceman
लखनऊ। जालसाज दंपती व रियल एस्टेट फर्म के मालिक ने कारोबारी व पूर्व सैन्यकर्मी से मकान, जमीन के नाम पर 47.50 लाख रुपये ठग लिए। महानगर और गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बहराइच के रिसिया बाजार निवासी कारोबारी अंकित अग्रवाल के मुताबिक लखनऊ में मकान खरीदने के सिलसिले में वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात महानगर सेक्टर-सी निवासी जसजीत सिंह व नम्रता टंडन से हुई थी। दंपती ने 1.92 करोड़ रुपये में मकान बेचने की बात कही। पीड़ित ने 02 दिसंबर 2023 से 28 अगस्त 2025 तक 41 लाख रुपये दिए, फिर भी रजिस्ट्री नहीं की। छानबीन करने पर अंकित को पता चला कि जसजीत ने मकान पर बैंक से लोन ले रखा है। अंकित ने जब विरोध जताया तो दंपती ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित ने डीसीपी सेंट्रल से शिकायत की। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के मुताबिक विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, जानकीपुरम के सेक्टर-एच निवासी पूर्व सैन्यकर्मी गणेश चंद्र गुप्ता ने वर्ष 2014 में गोमतीनगर के वास्तु खंड स्थित रियल एस्टेट फर्म आर्चिड वैली वसुंधरा लोटस प्रा. लि. में प्लॉट बुक कराया था। 30 जुलाई 2014 तक किस्तों में 6.50 लाख रुपये जमा किए, फिर भी उनके नाम रजिस्ट्री नहीं हुई। पीड़ित ने पता लगाया तो सामने आया कि जो जमीन उन्हें बेची गई वह किसी और की है। रकम वापस मांगने पर फर्म के निदेशक सुधीर सिंह और एजेंट अर्जुन गुप्ता सितंबर तक टरकाते रहे। इस पर आपत्ति की तो धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। विवेचना चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed