Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   47 health and wellness center will be started soon

Lucknow News: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर अभी सिर्फ सलाह, जांच बाहर से

Tue, 25 Apr 2023 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
47 health and wellness center will be started soon
लखनऊ। शहर में पहले चरण में शुरू होने वाले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में डाॅक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती हो गई है। करीब 47 केंद्रों पर डॉक्टर तैनात हो गए हैं। वहां सामान भेजा जा रहा है। अहम बात यह है इन केंद्रों पर मरीजों को सलाह मिलेगी। जांच के कोई खास इंतजाम नहीं हैं। यहां सिर्फ किट से होने वाली जांचें होंगी। बाकी जांच के लिए मरीजों को दूसरे केंद्र पर जाना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है जांच के लिए किसी एजेंसी का चयन होगा, ताकि खून से जुड़ी जांचें उसी केंद्र पर हो सकें।
विज्ञापन

कुल 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर शुरू होने हैं। मगर 108 डॉक्टर अभी तक विभाग को नहीं मिल सके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है बाकी बचे डॉक्टरों को चयन के लिए बुलाया गया है। जरूरी बात यह है इन केंद्रों पर किट से होने वाली जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। खून से जुड़ी दूसरी जांच के लिए मरीजों को सीएचसी या जिला अस्पताल जाना पड़ेगा। अफसरों का कहना है एक ही छत नीचे सभी जांच की सुविधा कुछ माह में शुरू कराई जाएगी। इसके लिए किसी कंपनी के जरिये उपकरण लगाए जाएंगे या फिर नमूने दूसरे अस्पताल भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया कि मई के पहले हफ्ते में केंद्र शुरू हो जाएंगे। बाकी बचे केंद्रों के शुरू करने की प्रक्रिया है। बताया जांच के लिए पूरे इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed