फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4.63 lakh rupees defrauded by creating a fake housing company

Lucknow News: फर्जी हाउसिंग कंपनी बनाकर 4.63 लाख रुपये ठगे

Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
4.63 lakh rupees defrauded by creating a fake housing company
सरोजनीनगर। ठाकुरगंज के अंबरगंज निवासी उबैदुल हई ने सरोजनीनगर के राजकमल विहार निवासी प्रहलाद कुमार यादव पर फर्जी हाउसिंग कंपनी बनाकर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उबैदुल ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वर्ष 2016 में वह यादव संस प्रॉपर्टीज एंड कंसट्रक्शंस नामक कंपनी के संचालक प्रहलाद यादव उर्फ पीके यादव उर्फ गुड्डू यादव से मिले थे। उसने चंद्रावल, कानपुर रोड पर 299 रुपये वर्गफीट की दर से प्लॉट बेचने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर 1800 वर्गफीट का प्लॉट बुक कराया और 75 हजार रुपये एडवांस नकद व चेक से दिए। इसके बाद 36 महीने तक किस्तों में कुल 4.63 लाख रुपयों का भुगतान किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बावजूद न तो रजिस्ट्री हुई और न ही कब्जा दिया गया। उबैदुल ने दबाव बनाया तो प्रहलाद टालमटोल करने लगा। बाद में पता चला कि कंपनी फर्जी दस्तावेज पर बनाई गई थी और इसी तरह कई लोगों से ठगी हुई है। उबैदुल का कहना है कि जब वह जनवरी में आरोपी से मिले तो उसने गाली-गलौज करते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed