फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   46 thousand looted from the agent at gunpoint, when he ran away he was shot in the leg

Lucknow News: पिस्टल सटाकर आढ़ती से 46 हजार लूटे, भागा तो पैर में मारी गोली

Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 26 Mar 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
46 thousand looted from the agent at gunpoint, when he ran away he was shot in the leg
पिस्टल सटाकर आढ़ती से 46 हजार लूटे, भागा तो पैर में मारी गोली
लखनऊ। दुबग्गा सब्जी मंडी में शुक्रवार को दबंग ने काकोरी के बहरू गांव निवासी आढ़ती भूपेंद्र प्रताप उर्फ रोहित की कनपटी पर पिस्टल सटाकर 46 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित भागा तो पैर में गोली मार दी। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। डर के कारण दो दिन पुलिस से शिकायत नहीं की। रविवार को उनके पिता ने केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन


भूपेंद्र के मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे दोस्त केवल ने दुबग्गा सब्जी मंडी बुलाया था। वहां पहुंचने पर भूपेंद्र ने देखा कि बालागंज निवासी आढ़ती छोटू मिश्रा उर्फ रब्बू साथियों के साथ शराब पी रहा था। वहां केवल भी मौजूद था। आरोप है कि छोटू गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। छोटू ने कनपटी पर पिस्टल सटाकर जेब में रखे 16 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद ऑनलाइन 30 हजार रुपये साथी मो. शफीक के खाते में ट्रांसफर करा लिए।
विज्ञापन


जुआ खेल रहे दबंगों ने दोस्तों को पीटा, लूटी चेन
लखनऊ। जानकीपुरम निवासी आशीष तिवारी ने 35 लोगाें के खिलाफ उन्हें व उनके दोस्तों प्रथम और कुणाल वर्मा को पीटने व फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए दुबग्गा थाने में केस दर्ज कराया है। आशीष के मुताबिक 22 मार्च को शाम पांच बजे दोस्त कुणाल व दीपक के साथ सब्जी मंडी गए थे। इस बीच दीपक व कुणाल धोखे से पानी की टंकी के पास पहुंच गए। वहां 35 लोग जुआ खेल रहे थे। सभी ने बेवजह दोनों को पीट दिया। विरोध पर फायरिंग भी की। गनीमत रही की उनकी जान बच गई। कुणाल भाग आया, पर दीपक फंस गया। आशीष अपने साथी प्रथम व कुणाल के साथ दीपक को छुड़ाने पहुंचे। आरोपियों ने तीनों को पीट दिया और आशीष की चेन लूट ली। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed