फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 teams of DIET will conduct survey from today

Lucknow News: डायट की 45 टीमें आज से करेंगी सर्वे

Mon, 16 Dec 2024 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 16 Dec 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
45 teams of DIET will conduct survey from today
रायबरेली। जिले के 387 परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे के लिए 16 दिसंबर से 45 टीमें निकलेंगी। इन टीमों का गठन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ने किया है। हर टीम में दो डीएलएड प्रशिक्षु शामिल किए गए हैं, जो डायट में ही प्रशिक्षण ले रहे हैं। सर्वे का काम 21 दिसंबर तक पूरा करना है, क्योंकि 23 दिसंबर से परिषदीय विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन



जिले के सभी परिषदीय विद्यालयों में निपुण सर्वे होना है, लेकिन पहले चरण में सिर्फ 387 विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। इन विद्यालयों में कक्षा एक और दो के बच्चों का निपुण लक्ष्य एप के जरिए सर्वे किया जाएगा। सर्वे टीमों को तय रोस्टर के अनुसार चिन्हित विद्यालय में जाना होगा और बच्चों से सवाल पूछकर उनकी काबिलियत परखनी होगी।
विज्ञापन


टीम के सभी सदस्यों को डायट में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। डायट प्राचार्य जेपी सिंह ने बताया कि तय रोस्टर के अनुरूप सर्वे पूरा कराया जाएगा। इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए। इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग के सभी जिम्मेदार अफसरों, एसआरजी एवं एआरपी के साथ विद्यालयों को भी पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डायट में बनी आठ सदस्यीय टीम

निपुण सर्वे के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए डायट में आठ सदस्यीय टीम बना दी गई है। सर्वे नोडल अभिवेक श्रीवास्तव ने बताया कि टीम में परिषदीय विद्यालयों के सहायक अध्यापक ऋषभ गुप्ता, प्रखर चौरसिया, मोहित कुमार पटेल, हरिकेश कुमार, सलीम बाबू, आशीष कुमार, हेमंत रमन और अशोक कुमार मिश्र शामिल हैं।


सर्वे टीमों के मोबाइल नंबर विद्यालयों को उपलब्ध करा दिए गए हैं। विद्यालयों के मोबाइल नंबर सर्वे टीमों को दिए जा चुके हैं। वाट्सअप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें सर्वे टीमों, संबंधित विद्यालयों, जिम्मेदार अधिकारी, कंट्रोल रूम के लोग जुड़े हैं। सर्वे टीमों को कोई दिक्कत आएगी तो डायट का कंट्रोल रूम उसे दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed