फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   45 lakh youths will get job soon under kousal vikas niti

खुशखबरी: 45 लाख युवाओं को रोजगार देने की मुहिम शुरू

Tue, 10 Sep 2013 05:50 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 10 Sep 2013 05:50 PM IST
विज्ञापन
45 lakh youths will get job soon under kousal vikas niti

प्रदेश की कौशल विकास नीति को मंजूरी मिल गई है। इस नीति का मुख्य मकसद प्रदेश के 45 लाख युवाओं को दक्ष बनाकर रोजगार देना है।

विज्ञापन


यह जानकारी अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक रंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि कृषि के बाद अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने वाला यह दूसरा सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र होगा।


उन्होंने कहा, बेरोजगारी एक बड़ी चुनौती है। इसे समुचित रणनीति से ही समाप्त किया जा सकता है। प्रदेश सरकार ने इस उद्देश्य के लिए कौशल विकास नीति बनाई है, जिसे अनुमोदित कर दिया गया है।

विज्ञापन


इसका अनुमोदन औद्योगिक घरानों की उपस्थिति में किया गया। एलएंडटी के क्षेत्रीय प्रबंधक राजन मल्होत्रा, शाखा प्रबंधक संजू जॉन, मारुति के महाप्रबंधक एमके गुप्ता और एकैडेमिक्स की निदेशक अंजनी सिंह से विचार-विमर्श के बाद इसे अनुमोदित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और भी जॉब: सेना में भर्ती के लिए युवा हों तैयार, आ रहे ये अवसर


उन्होंने बताया कि यह एक आदर्श स्थिति है जब प्रदेश के नवयुवकों के भविष्य निर्माण में सरकार के साथ औद्योगिक क्षेत्र के बड़े रोजगारदाताओं को भी शामिल किया गया है।


औद्योगिक विकास आयुक्त ने बताया कि इस नीति में सभी पूंजी निवेशकों के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) किया जाएगा। इसकी विशेषता यह होगी कि युवकों में कौशल विकास के लिए सरकार के प्रयासों में औद्योगिक घराने भागीदार बनेंगे।

इसके पाठ्यक्रम में क्या-क्या रखा जाए, इस बाबत औद्योगिक घरानों का मार्गदर्शन लिया जाएगा। इस मौके पर एमओयू की दो प्रस्तुतियां की गईं। इसे सभी ने सामूहिक रूप से सहमति प्रदान की।

पहली प्रस्तुति के अनुसार औद्योगिक घराने कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए अवस्थापना सुविधाएं देंगे और प्रशिक्षण संबंधी अन्य व्यवस्थाएं जैसे कोर्स, फैकल्टी, लैब आदि में मदद करेंगे।


दूसरी प्रस्तुति के अनुसार सरकार औद्योगिक घरानों से संपर्क के बाद उनकी आवश्यकतानुसार कोर्स तय करेगी और प्रशिक्षण की व्यवस्था कर युवकों में रोजगारपरकता बढ़ाएगी। औद्योगिक घरानों ने इस पर सहमति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed