{"_id":"6af7780f9eb71c5e740db294","slug":"45-bus-stops-in-the-city-could-not-be-made-smart-lucknow-news-c-13-lko1096-2006691-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहर के 45 बस स्टाॅप नहीं हो सके स्मार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहर के 45 बस स्टाॅप नहीं हो सके स्मार्ट
विज्ञापन
बस शेल्टर।
लखनऊ। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए 45 बस शेल्टर अब तक स्मार्ट नहीं हो सके हैं। इनमें से 10 शेल्टर इतने जर्जर हो चुके हैं कि वे सवारियों के इस्तेमाल लायक ही नहीं बचे हैं। इन्हें अपग्रेड करने के लिए पांच बार टेंडर निकाले जा चुके हैं, लेकिन निवेशकों की अरुचि के कारण योजना लटकी है।
शेल्टरों की बदहाली का सीधा असर कानपुर रोड (चारबाग-अमौसी), गोमतीनगर, हजरतगंज, कैसरबाग, दुबग्गा, सीतापुर रोड और अयोध्या मार्ग जैसे प्रमुख रूटों पर पड़ रहा है। उचित ठहराव न होने से रोजाना ई बसों से सफर करने वाले 12 से 15 हजार दैनिक यात्री सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। इस वजह से सौ से अधिक एसी ई-बसों का ठहराव भी मुख्य सड़क पर हो रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है।
लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक विमल राजन ने बताया कि बस शेल्टरों के आधुनिकीकरण के लिए पांच बार टेंडर जारी किए गए, लेकिन किसी भी कंपनी या निवेशक के हिस्सा न लेने से काम शुरू नहीं हो सका है।