फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   449 govt schools to be recruited soon.

449 राजकीय स्कूलों में जल्द होंगी भर्तियां

Wed, 10 Dec 2014 02:03 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Dec 2014 02:03 AM IST
विज्ञापन
449 govt schools to be recruited soon.

माध्यमिक शिक्षा मंत्री महबूब अली ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में बनने वाले राजकीय हाईस्कूलों के निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन


अधिकारियों की लापरवाही से समय से काम पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा है कि जल्द काम पूरा न हुआ तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, 2009-10 से राष्ट्रीय माध्यमिक योजना की शुरुआत हुई है। जहां स्कूल नहीं हैं उन क्षेत्रों में राजकीय हाईस्कूल खोले जाने हैं।

2009-10 में स्वीकृत 254 में 241 और 2010-11 में स्वीकृत 318 में 160 स्कूल ही बन सके हैं। कई स्कूलों का काम अंतिम चरण में है।

मंडल स्तर पर की जाएगी भर्ती

449 govt schools to be recruited soon.

मंत्री ने कहा, 2011-12 में स्वीकृत 449 नए राजकीय हाईस्कूलों के साथ शैक्षिक व गैर शैक्षिक पदों का सृजन कराते हुए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इन पदों पर भर्ती मंडल स्तर पर की जाएगी।


उन्होंने कहा, निर्माण एजेंसियां गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दे रही हैं। इसमें शिक्षा विभाग के मुख्यालय व जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। निर्माण कार्य खराब मिलने पर जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि जो निर्माण एजेंसी खराब कार्य करे उनसे रिकवरी की जाए तथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed