फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   448 Active case out of 455 in Lucknow city

अब गांवों में कोरोना संक्रमण खात्मे की ओर, सिर्फ सात एक्टिव केस ही बचे

Mon, 14 Jun 2021 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
448 Active case out of 455 in Lucknow city
राजन परिहार
विज्ञापन

जिले में कोरोना के कुल सक्रिय 455 मामलों में 448 ही शहर के हैं। अब गांव में संक्रमण सिमटने लगा है और वहां केवल सात सक्रिय मामले ही बचे हैं।
यह सक्रिय मामले बीकेटी, मोहनलालगंज व मलिहाबाद के हैं। जबकि माल, सरोजनीनगर, काकोरी, चिनहट और गोसाईंगंज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।
यह जानकारी प्रशासन द्वारा की जा रही नियमित निगरानी में सामने आई है। यह काम तैनात समितियां गांव-गांव में कर रही हैं।
दूसरी लहर में चुनाव से पहले जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने गांव-गांव मरीजों का पता लगाने के लिए समितियों को सक्रिय किया था।
इसी क्रम में पहली अप्रैल से संक्रमित व्यक्तियों का आंकड़ा जुटाया जा रहा था। यह क्रम अभी जारी है और नियमित नए कोरोना संक्रमित होने वाले और एक्टिव केस का फॉलोअप किया जा रहा है।
अधिकारियों के अनुसार इधर, पिछले दो-तीन दिन की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्र के सभी आठ ब्लॉक में कोई नया मरीज नहीं मिला है। साथ ही एक्टिव केस की संख्या भी नियमित गिर रही है।
विज्ञापन

देर से फैला संक्रमण, पहले राहत
ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैलने की शुरुआत शहर की अपेक्षा देर से हुई थी। चुनाव के वक्त यह संक्रमण बढ़ा और फिर चुनाव बाद बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए। हालांकि गांवों में लोगों ने जांच ज्यादा नहीं करायी। कई गांवों में संक्रमण जैसे लक्षण वाले कई लोगों की जान चली गई, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार उनमें कोई संक्रमित नहीं था। हालांकि चुनाव बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने गांव-गांव जांच अभियान चलाकर दवा वितरण किया तो कुछ राहत हुई। स्थिति यह है गांवों में शहर से पहले ऑन रिकॉर्ड संक्रमण खात्मे की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण फैलने की संभावना कम रहती है। क्योंकि वहां खुला माहौल रहता है। घनी आबादी नहीं है। शहर में होने वाले मूवमेंट के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्रों में एक से दूसरे गांव में मूवमेंट बहुत ज्यादा नहीं रहता। नेचुरल इम्युनिटी भी लोगों में डवलप होती है। चुनाव व होली में मूवमेंट बढ़ने का नतीजा ही रहा कि शहर से शुरू हुआ संक्रमण बाद में गांवों में जबरदस्त फैला था। इसके अलावा एक मरीज कम होने का कारण ग्रामीण क्षेत्र में लोगों द्वारा बहुत ज्यादा जांच न कराने का भी रहता है।

- प्रो. कमल सबलानी, मेडिसिन डिपार्टमेंट, केजीएमयू
... लेकिन अभी पूरी सतर्कता बरतें : डीएम
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने कहा है कि संक्रमण घटा रहा है, यह अच्छी बात है, लेकिन हमें सतर्कता पूरी बरतनी होगी। सौ फीसदी संक्रमण से बचाव के प्रयास करते रहें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन करें। मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर का प्रयोग जरूरी है। जरूरी नहीं तो घर से न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed