{"_id":"6050f57f8ebc3e5918521cd8","slug":"44-new-cases-of-corona-in-lucknow-one-died-lucknow-news-lko5699081176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना : 44 नए केस, एक की मौत, जनवरी जैसे हालात पैदा होने का सता रहा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा कोरोना : 44 नए केस, एक की मौत, जनवरी जैसे हालात पैदा होने का सता रहा डर
विज्ञापन
कोरोना की रोकथाम के लिए कैंट क्षेत्र में छावनी परिषद की ओर से मंगलवार को सैनिटाइजेशन करवाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। राजधानी में कोरोना फिर डराने लगा है। लगातार दूसरे दिन इसके मामलों में उछाल आया है। सोमवार को जहां 35 लोग संक्रमित थे तो मंगलवार को यह संख्या 44 हो गई। इससे पहले 17 जनवरी को एक दिन में 47 केस मिले थे। वहीं, वायरस ने मंगलवार को एक मरीज की जान भी ले ली। बीते दो सप्ताह में संक्रमण बढ़ने के साथ चार मरीजों की मौत भी हुई है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को जनवरी जैसे हालात पैदा होने का डर सता रहा है।
सीएमओ प्रवक्ता योगेश रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार को 24 मरीजों ने कोरोना को मात दी। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 5,974 लोगों के नमूने लिए। कोरोना के नए केस सर्विलांस एवं कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के आधार पर की गई जांच में मिले हैं। मुख्य रूप से आलमबाग व इंदिरानगर में पांच-पांच, गोमती नगर में दो, तालकटोरा में तीन, सुशांत गोल्फ सिटी में तीन, विकासनगर में दो, हजरतगंज में दो, मड़ियांव में दो के साथ अन्य इलाकों में भी मरीज मिले। अब तक 63,071 मरीज होम आइसोलेशन में रखे जा चुके हैं। इनमें से 62,918 ठीक हो चुके हैं। 153 मरीज अब भी होम आइसोलेशन में हैं।
...पर नहीं सुधर रहे लोग
एक ओर कोरोना फिर से पांव पसार रहा है, वहीं लोग अब भी लापरवाही बरत रहे हैं। सार्वजनिक स्थलों और बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है तो मास्क लगाने को लेकर भी लोग संजीदा नहीं हैं। शहर में कोरोना के केस बढ़ने के साथ स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
जांच के साथ बढ़ गए केस
सोमवार को 4,982 लोगों क ी जांच में 35 संक्रमित मिले थे। मंगलवार को जांच का दायरा 5,974 तक बढ़ाया गया तो कोरोना के केस भी बढ़कर 44 पहुंच गए। हालात को देखते हुए कुछ दिनों तक जांच का दायरा और बढ़ने का अनुमान है।
जनवरी में कोरोना की चाल
तारीख मामले
एक जनवरी 55
दो जनवरी 62
तीन जनवरी 59
चार जनवरी 53
पांच जनवरी 64
छह जनवरी 53
सात जनवरी 53
आठ जनवरी 69
नौ जनवरी 66
10 जनवरी 63
11 जनवरी 55
12 जनवरी 61
13 जनवरी 63
14 जनवरी 39
15 जनवरी 65
16 जनवरी 61
17 जनवरी 47
18 जनवरी 35
19 जनवरी 42
(इसके बाद से केस कम होते गए)
7,780 ने लगवाया टीका
मंगलवार को 34 सरकारी और 55 निजी अस्पतालों में 7,780 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। 5742 लोगों ने सरकारी और 2038 ने निजी अस्पताल में वैक्सीन लगवाई। इनमें सबसे ज्यादा संख्या 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों की रही। इनकी संख्या 3,636 रही। वहीं, 45-59 वर्ष के 1017 ने वैक्सीन लगवाई। इसके साथ 656 हेल्थ वर्कर ने दूसरी और 553 ने पहली डोज ली। 1422 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी और 496 ने पहली डोज ली।
विदेश से आने वालों को क्वारंटीन की सलाह
शासन के निर्देश के बाद राजधानी में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, फोकस सैंपलिंग बढ़ा दी गई है। रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। खासतौर पर विदेश से आने वालों की जांच के साथ एक हफ्ते क्वारंटीन रहने की सलाह दी गई है। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि बाजारों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए स्वयंसेवी संगठनों से भी सहयोग मांगा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और मास्क लगाने की अपील की गई है। वहीं, जिला कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग प्रभारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि होली को देखते हुए मिठाई कारोबारियों, रंग बेचने वालों की भी जांच की जा रही है। रोजाना तीन हजार लोगों की जांच हो रही है। मंगलवार को चौक इलाके के एक दुकानदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके संपर्क में आने वाले 70 लोगों के सैंपल लिए गए।
न बरतें लापरवाही... नहीं तो
लोहिया संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि होली पर गले मिलने की परंपरा है। लोगों से अपील है कि इस बार बिना गले लगे दूर से ही होली मनाएं। जब तक बहुत जरूरी न हो बाजार न जाएं। घर से निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। हर व्यक्ति की तत्परता से ही कोरोना का संक्रमण थमा था। वायरस की चेन तोड़ने में सफलता मिली थी। हालांकि, फिर खतरा नजर आ रहा है, ऐसे में इससे निपटने के लिए सामुदायिक जागरूकता की जरूरत है। हर व्यक्ति को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए आगे आना होगा।
अस्पताल जाएं तो...
ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों के साथ बड़ी संख्या में तीमारदार भी आते हैं। यहां हाई रिस्क है। ऐसे में भीड़ न बढ़ाएं। ओपीडी में भी सावधानी बरतें। जब अस्पताल जाएं तो मास्क लगाएं।