फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   44 LAKHES FRAUD FOR LAND

जमीन के नाम पर की 44 लाख की ठगी,मुकदमा दर्ज

Wed, 09 Dec 2020 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
44 LAKHES FRAUD FOR LAND
एक कंपनी ने बाराबंकी रोड पर दूसरे की जमीन को अपनी बताकर 44 लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में खुर्रमनगर निवासी सुनील केसरवानी ने विभूतिखंड थाने में तहरीर देकर डिसेंसीय इंफ्राप्रोमोटर एंड मार्केटिंग लिमिटेड के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

विभूतिखंड थाना प्रभारी ने बताया कि सुनील केसरवानी की तहरीर के मुताबिक, उन्होने डिसेंसीय इंफ्राप्रोमोटर एंड मार्केटिंग लिमिटेड के जरिए बाराबंकी रोड पर एक जमीन देखी थी। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों ने कहा कि जमीन के लिए खरीदार आ रहे हैं और ऊंचे दाम लगा रहें हैं। इसके बाद सुनील केसरवानी ने कंपनी के अमरेंद्र वर्मा को 40 लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद कंपनी ने कई बार में चार लाख रुपये और लिए।
विज्ञापन

सुनील के मुताबिक, अमरेंद्र की पैसे लेने की वीडियो रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। सुनील का कहना है कि जो जमीन कंपनी ने अपनी बताई है, वह कंपनी की नहीं है। इसके एवज में उनसे 44 लाख रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं की गई। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed