फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   42 lakh rupees stolen from a teacher's locked house, a thief caught on CCTV camera

Lucknow News: शिक्षक के बंद घर से 42 लाख की चोरी, सीसीटीवी कैमरे में दिखा एक चोर

Fri, 31 Oct 2025 02:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 31 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
42 lakh rupees stolen from a teacher's locked house, a thief caught on CCTV camera
कमरे में बिखरा सामान।
लखनऊ। गुडंबा के आदिलनगर में चोरों ने शिक्षक मो. अकबर अली के बंद घर धावा बोला और वहां से 40 लाख के जेवर और दो लाख की नकदी चोरी कर ले गए। घटना के समय पीड़ित परिवार के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे।
विज्ञापन


अकबर अली सीतापुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह पिता सेवानिवृत्त शिक्षक असगर अली, मां जन्नतुल निशा, पत्नी तमन्ना, बहन आफरीन बानो व बहनोई डॉ. सईद के साथ रहते हैं। डॉ. सईद हॉस्पिटल के संचालक हैं। अकबर अली के अनुसार 23 अक्तूबर को वह वैवाहिक समारोह में शामिल होने पत्नी तमन्ना के साथ गोरखपुर गए थे। पिता असगर अली, मां जन्नतुल निशा व बहन आफरीन बहनोई डॉ. सईद के बसहा स्थित घर चले गए। 29 अक्तूबर की शाम 7:30 बजे अकबर पत्नी के साथ घर लौटे। मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर पहुंचे तो कमरे के ताला टूटा पड़ा था। अंदर अलमारियों के लॉकर भी टूटे मिले। उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात गायब थे। उन्होंने बताया कि पड़ोस में लगे सीसीटीवी फुटेज में 29 अक्तूबर की सुबह 4:30 बजे एक चोर घर की बाउंड्री फांद कर जाते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन




जनवरी में हुआ था बहन व भाई का विवाह

अकबर ने बताया कि जनवरी में उनकी व बहन तमन्ना का एक साथ विवाह हुआ था। मां की पुश्तैनी जेवरात के अलावा पत्नी तमन्ना व बहन आफरीन के सभी जेवर घर पर ही रखे हुए थे। चोरों ने सभी जेवर चोरी कर लिए। अकबर ने बताया कि चोरी गए जेवर की कीमत 40 लाख रुपये है। करीब दो लाख की नकदी भी चोरी हुई है। पीड़ित ने गुडंबा थाने में चोरी की तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कमरे में बिखरा सामान।

कमरे में बिखरा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed