फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   चुनाव के यज्ञ में स्वाहा बोलकर बटन दबाए पासी समाज: दिनेश शर्मा

चुनाव के यज्ञ में स्वाहा बोलकर बटन दबाए पासी समाज: दिनेश शर्मा

Mon, 31 Dec 2018 01:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के यज्ञ में स्वाहा बोलकर बटन दबाए पासी समाज: दिनेश शर्मा
चुनाव के यज्ञ में स्वाहा बोलकर बटन दबाए पासी समाज : दिनेश
विज्ञापन

ऊं नमो नामाय कांग्रेसाय, बसपाय, सपाय स्वाहा बोलने का किया आह्वान
पासी समाज के सम्मेलन में कहा, पीएम हमारा प्योर है नामदार चोर है
अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सारा काम गरीबों के लिए किया है। जो चौकीदार बनकर चौकीदारी कर रहा है, उसे चोर बताया जा रहा है। आपको नारा देना है ‘पीएम हमारा प्योर है नामदार चोर है’। यह चुनाव का यज्ञ है। इस चुनाव में पासी समाज स्वाहा बोलकर ईवीएम का बटन दबाएगा। ऊं नमो नामाय कांग्रेसाय, बसपाय, सपाय स्वाहा बोलेगा पासी समाज और नरेंद्र मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाएगा। उप मुख्यमंत्री रविवार को विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा के पासी समाज प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार सामान्य तरीके से जी रहा है। दूसरी तरफ जीजाजी चार करोड़ लेकर हरियाणा गए और 2000 करोड़ केमालिक हो गए। नेशनल हेराल्ड केस में पूरा परिवार जमानत पर है। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस हिंदू समाज को बांटने का कार्य करती हैं, लेकिन भाजपा नेतृत्व देने का काम करती है। पासी समाज के प्रदेश में 23 विधायक और छह सांसद हैं। पासी समाज लड़ाकू कौम है। वह देश के लिए लड़ती है, अपने लिए नहीं। उन्होंने कहा कि पा का मतलब पंजा और असी का मतलब तलवार है। जो पंजा तलवार उठा ले, वो पासी है। पासी समाज ने अंग्रेजों, मुगलों, अफगानों और देश के गद्दारों से लड़ाई लड़ी। समाज की महिलाओं ने भी लड़ाई लड़ी, वीरांगना ऊदा देवी इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों ने पासी समाज के खिलाफ जरायम एक्ट बनाया था। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नेहरू से मिलकर मसूरिया दीन पासी ने जरायम एक्ट को हटाने की मांग की थी। मसूरिया दीन पासी के साथ लाखों लोगों ने अनशन किय, तब कांगेस ने डरकर 1952 में जरायम एक्ट को खत्म किया। मसूरिया दीन पासी का जन्म दो अक्तूबर 1911 को हुआ था। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के साथ मसूरिया दीन पासी का भी जन्मदिन मनाने का संकल्प लें। उन्होंने पासी समाज के लोगों से कहा कुंभ में जरूर जाना और जब भी डुबकी लगाना तो नारा लगाना कि गंगा मैया ऐसी शक्ति देना, जिससे हिंदू समाज को बांटने वालों से लड़ सकें। उन्होंने कहा कि लखनऊ की धड़कन में लखना पासी हैं। गोमती किनारे उनके नाम का उपवन बनाया है। उसका गेट टूटने की बात वीरांगना ऊदा देवी की प्रपौत्री राजेश्वरीजी ने बताई है। मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि लखना पासी स्मृति उपवन वहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजधानी में लगेगी वीरांगना ऊदा देवी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा : कौशल
भाजपा सांसद और अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर ने लखनऊ में वीरांगना ऊदा देवी की 100 फीट ऊंची प्रतिमा लगाने की घोषणा की। उन्होंने पासी समाज के लोगों से कहा कि प्रतिमा के लिए लोहा इकट्ठा करने की जिम्मेदारी आपकी है। उन्होंने पासी समाज से भाजपा को वोट देने का आह्वान किया।



लखनऊ का नाम नहीं बदलेगा
कौशल किशोर ने कहा, जब लखनऊ का नाम बदलने की चर्चा चल रही थी, हमने समाज के लोगों से वादा किया था कि नाम नहीं बदलेगा। लखनऊ लखना पासी ने बसाया था। उनकी पत्नी का नाम था लखनावती, लखनऊ उनके नाम पर ही बसाया गया, जो बाद में लखनऊ हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली पासी किले को भव्य बनाने की बात कही थी। इसकेलिए 205 करोड़ का बजट है। किला बन गया तो उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरे देश का पासी समाज इस बात को याद रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed