{"_id":"5b37b7b14f1c1bf76e8bae2d","slug":"41530378161-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों का तत्काल करें इलाज : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों का तत्काल करें इलाज : डीएम
Updated Sat, 30 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोगों का तत्काल जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में इलाज कराया जाए। इलाज में लापरवाही बरतने वाले मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टाफ के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
यह बातें डीएम कृष्णा करुणेश ने बीते दिन कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संचालित योजनाओं की मासिक समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही।
स्वास्थ्य विभाग में संचालित संचारी रोग नियंत्रण माह, सघन डायरिया पखवाड़ा, विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा तथा जेई व एई टीकाकरण आदि की समीक्षा करते हुए डीएम ने कहा कि दो से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। बीएचएनडी के माध्यम से संचारी रोगों व दिमागी बुखार के इलाज का सघन प्रचार-प्रसार कराया जाए। डीपीआरओ एसपी सिंह को ग्राम स्तर पर आयोजित टीकाकरण में प्रधानों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। टीकाकरण कैंपों का उद्घाटन ग्राम प्रधानों से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तथा दूसरा चरण 11 से 14 जुलाई तक चलाया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर सास-बहू व जिला स्तर पर धर्म गुरु सम्मेलन कराकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरुक किया जाएगा। आशा, एएनएम, बेसिक शिक्षा व बाल विकास कार्यक्रम के कर्मचारी सामंजस्य बनाकर जनसंख्या नियंत्रण के प्रति लोगों को प्रेरित करेंगे। नसबंदी कैंपों का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में आशा योजना, आशा भुगतान, मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य व किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी समीक्षा की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डा. घनश्याम सिंह, अपर सीएमओ डा. जयंत कुमार सहित सीएमएस, सीएचसी व पीएचसी के चिकित्साधिकारी, पिरामल फाउंडेशन, यूनीसेफ व यूएनडीपी के सदस्य मौजूद रहे।