{"_id":"5b1acf244f1c1bca228b48f6","slug":"41528483620-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति-परिवार में बांटने वाले नहीं देखते जनता का हित : योगी0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति-परिवार में बांटने वाले नहीं देखते जनता का हित : योगी0
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमलापुर के विद्या ज्ञान स्कूल में सीएम योगी ने प्रधानों से किया सीधा संवाद
सीतापुर। जाति और परिवार के आधार पर बांटने वाली सरकारें जनता का हित नहीं कर सकतीं। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पंचायती राज विभाग की ओर से विद्या ज्ञान स्कूल कमलापुर में आयोजित मुख्यमंत्री-ग्राम प्रधान संवाद कार्यक्रम में कहीं। इस दौरान उन्होंने जिले में 326.76 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।
इसके बाद सीएम ने प्रधानों से संवाद में कहा कि गांवों का विकास कराने और गरीबों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम ग्राम प्रधान हैं। विधायक यदि जनता को लाभ दिलाना चाहेगा तो उसे मेरे पास प्रस्ताव भेजना होगा। जबकि प्रधान पांच हजार रुपये तक त्वरित मदद कर सकता है।
इसलिए प्रधान अपने अधिकार पहचानें और नि:स्वार्थ भाव से पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। विकास की कार्ययोजना बनाएं। धन की कमी सरकार नहीं होने देगी। ग्राम प्रधानों का आह्वान करते हुए सीएम ने ‘अपना राज ग्राम स्वराज’ की अवधारणा लागू करने में सहयोग करने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधान महीने में एक बार ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन के सहयोग से ग्राम समाधान दिवस आयोजित कर छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण कराएं। इससे ग्रामीणों को काफी सहूलियत रहेगी। सीएम ने प्रधानों से कहा कि आप पूर्व और वर्तमान में तुलना करें। पहले योजनाएं गांवों तक नहीं योजनाएं नहीं पहुंच पाती थीं।
क्योंकि सरकारों के एजेंडे में गांव, किसान, नौजवान, दलित और वंचित नहीं थे। उनके एजेंडे में जाति थी, परिवार था। जब सरकारें जाति और परिवार के आधार पर बांटने लगती हैं तो वे किसी का हित नहीं कर सकती। उन्होंने अपना हित किया होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने के बाद सभी योजनाएं गांवों तक पहुंच रही हैं।