{"_id":"5ad641224f1c1ba0098b5073","slug":"41523990818-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"98 शिकायतों में आठ का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
98 शिकायतों में आठ का हुआ निस्तारण
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। संपूर्ण समाधान दिवस में जो भी शिकायतें आ रही हैं। सभी संबंधित अधिकारी उनका समय पर निस्तारण करते रहें। शिकायत निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होने पर शिकायतकर्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिम्मेदारी से कार्य किया जाए, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी अधिकारी मुख्यालय स्तर पर उपस्थित रहें तथा सभी अधिकारियों के सीयूजी नंबर प्रत्येक दशा में चालू रहें।
यह बातें नवागत जिलाधिकारी उदयभान त्रिपाठी ने तहसील नवाबगंज मेें आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों से कहीं। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 95 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें राजस्व विभाग 49, पुलिस विभाग के 24, विकास के 10 तथा अन्य विभागों के 12 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर एसपी वीपी श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. रमेश चद्र, एसडीएम नवाबगंज, परियोजना निदेशक, तहसीलदार नवाबगंज, राजस्व, शिक्षा, समाजकल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, विद्युत, लोक निर्माण, सिंचाई, विकास/पंचायतराज विभाग आदि सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।