{"_id":"5ad0f8434f1c1ba57f8b45eb","slug":"41523644483-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल से जिले के विकास की अपेक्षा नहीं: स्मृति ईरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल से जिले के विकास की अपेक्षा नहीं: स्मृति ईरानी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
राहुल से विकास की अपेक्षा नहीं: स्मृति ईरानी
रायबरेली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी से विकास की अपेक्षा नहीं की जा सकती है, जबकि मोदी सरकार की प्राथमिकता सिर्फ विकास है। यह बात केंद्रीय मंत्री ने उस समय कही, जब वह लखनऊ से अमेठी जाते समय जिला मुख्यालय पर भाजपा के कैंप कार्यालय में रुक कर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर रही थी।
इस दौरान मीडिया ने सवाल किया कि अमेठी संसदीय क्षेत्र में डीह ब्लॉक क्षेत्र के कचनावां ग्राम पंचायत में आने वाले पूरे गोड़ियन और पूरे पासिन के लोग महराजगंज ड्रेन में पानी मंझाकर आते-जाते हैं। स्कूली बच्चे सिर पर बस्ता रखकर ड्रेन को पार करते हैं।
इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में है, लेकिन कलेक्टर से बात करके ही आपको बताएंगे कि वह छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के हित में क्या कर सकती हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इन गांवों की समस्या को अमर उजाला ने 11 अप्रैल के अंक में जान हथेली पर रख स्कूल जाना मजबूरी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
इस खबर को अमेठी क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय मंत्री तक पहुंचाया था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को दूर करना उनका फर्ज है। राहुल गांधी से विकास के अपेक्षा नहीं है, लेकिन वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगी।