{"_id":"5acce77f4f1c1b843d8b45bf","slug":"41523378047-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास प्रदर्शनी व मेले में पसरा रहा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास प्रदर्शनी व मेले में पसरा रहा सन्नाटा
Updated Tue, 10 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित तीन दिवसीय विकास प्रदर्शनी व मेले में दूसरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। इसमें न तो कोई जनप्रतिनिधि पूरे दिन पहुंचा और न ही लोहिया भवन परिसर में भीड़ जुट सकी। लोहिया भवन के अंदर कुर्सियां खाली पड़ी रहीं तो वहीं परिसर में लगे विभिन्न विभाग के स्टालों पर कर्मचारियों के अलावा कोई और नहीं दिखा। प्रचार-प्रसार के अभाव में एक तरफ जहां आम लोग नहीं पहुंच पाए, वहीं सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं ने भी कन्नी काटे रखी। इन सबके बीच डीडीओ व पीडी, डीआरडीए समेत कई अधिकारियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
राज्य सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर लोहिया भवन परिसर में तीन दिनी विकास प्रदर्शनी व मेले का शुभारंभ सोमवार को सांसद हरिओम पांडेय ने किया था। पहले ही दिन इस आयोजन में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी। दूसरे दिन मंगलवार को समूचे परिसर में लगभग सन्नाटा पसरा रहा। मंच पर लगे बैनर में भले ही टांडा विधायक संजू देवी व आलापुर विधायक अनीता कमल का नाम लगा हुआ है, लेकिन यह दोनों विधायक पहले व दूसरे दिन कार्यक्रम में नही पहुंच सकीं। पहले दिन तो सत्तारूढ़ दल के कुछ पदाधिकारी व कार्यकर्ता कार्यक्रम में दिखे, लेकिन दूसरे दिन इन लोगों ने भी कार्यक्रम से मुंह मोड़े रखा। सरकार की उपलब्धियों को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी तय करने के लिए सत्तारूढ़ दल ने भी कोई जिम्मेदारी महसूस नहीं की। यही हाल विभिन्न विभागों के अधिकारियों का भी रहा। कार्यक्रम से पहले विभिन्न विभागों को निर्देशित किया गया था कि आयोजन में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों, संबंधित कर्मचारियों तथा आम लोगों की भागीदारी तय की जाए, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
इन्हीं सबके चलते मंगलवार को लोहिया भवन परिसर में लगे स्टालों पर इक्का-दुक्का लोग ही पूरे दिन नजर आए। ज्यादातर स्टालों पर तैनात कर्मचारी ऊंघते ही नजर आए। कुछ ऐसा ही हाल लोहिया भवन के अंदर आडिटोरियम का भी रहा। ज्यादातर कुर्सियां खाली दिखाई पड़ीं। इन्हीं परिस्थितियों के बीच जिला विकास अधिकारी मथुरा प्रसाद मिश्र, डीडी कृषि विनोद कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए प्रदीप पांडेय, जिला सूचना अधिकारी जेपी सिंह व जिला समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह ने सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और लोगों से उनका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बेरुखी के बीच मंगलवार को मौजूद चंद लोगों को रोके रखने में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने अपनी अहम भूमिका निभाई। प्रसिद्ध लोक गायिका प्रतिमा यादव व उनकी टीम के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत कर लोगों को बांधे रखा। कलाकारों ने अपनी रचना के माध्यम से स्वच्छता, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर जोर दिया तो वहीं नशे व बाल विवाह जैसी कुरीतियों से दूर रहने की प्रेरणा भी दी। प्रतिमा ने आडिटोरियम मेें मौजूद लोगों को संकल्प दिलाया कि वे स्वच्छता मिशन को हर तरह से मजबूत बनाएंगे। लोक गायिका ने लोगों से कहा कि स्वच्छता के लिए पैसे की नहीं सोच की जरूरत है। सिर्फ सोच में बदलाव लाकर ही हम कई तरह की बीमारियों व परेशानियों से बच सकते हैं।
नहीं था संगठन का आयोजन
लोहिया भवन में आयोजित कार्यक्रम संगठन का नहीं था। संगठन की तरफ से आवश्यक भागीदारी की गई। समापन मौके पर भी समुचित भागीदारी होगी। - शिवनायक वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
दिए गए हैं जरूरी निर्देश
लोहिया भवन में तीन दिनी आयोजन सुचारु ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए गए थे। स्वयं लोहिया भवन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया था। पहले दिन का आयोजन तो ठीक से हुआ। मंगलवार को मंडलीय बैठक में मैं फैजाबाद आया हूं। वापस लौटकर यह जानकारी की जाएगी कि किस तरह की भागीदारी दूसरे दिन हुई।
- अखिलेश सिंह, डीएम