फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   गन्ने के खेत में मिला लापता महिला का कंकाल

गन्ने के खेत में मिला लापता महिला का कंकाल

Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गन्ने के खेत में मिला लापता महिला का कंकाल
गन्ने के खेत में मिला लापता महिला का कंकाल
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। साढ़े तीन माह पूर्व घर से लापता हुई महिला का शव मंगलवार को महरुआ थाना अंतर्गत सेहरा जलालपुर गांव में एक गन्ने के खेत में उसका शव पड़ा मिला। शव पूरी तरह सड़ चुका था। सिर्फ कंकाल ही शेष था।

कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ भीटी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही आवश्यक जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव निवासी स्वामी प्रसाद सिंह के गन्ने के खेत में गन्ना की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी बीच खेत के मध्य में एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। इससे कटाई का कार्य कर रहे लोगों में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। शव बुरी तरह सड़ चुका था। सिर्फ कंकाल ही रह गया था। शव के पास देशी व विदेशी शराब की दो बोतलें पड़ी थीं।

कपड़े के आधार पर उसकी पहचान अनीता (30) पत्नी रामनयन के रूप में हुई। रोते पीटते परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए।

इस बीच प्रभारी एसओ कन्हैया लाल दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बाद में सीओ भीटी अमर बहादुर सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही आवश्यक पूछताछ की।

गत 13 दिसंबर 2017 को गांव निवासी रामनयन ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसकी पत्नी 12 दिसंबर की शाम किसी काम से घर से बाहर निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी।

खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। इस बीच मंगलवार को उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

उधर मृतका के पिता सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत हड़ही महुवारी निवासी ओरौनी पुत्र संतोषी ने तहरीर देकर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी पुत्री की हत्या की गई है।


कारण यह कि उसके कोई संतान नहीं थी। इसे लेकर कई बार उसकी पुत्री के साथ मारपीट भी की गई थी। प्रभारी एसओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed