{"_id":"5a64d9e64f1c1b91268b5948","slug":"41516558822-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन की टीम ने राशन के19 गोदामों पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन की टीम ने राशन के19 गोदामों पर मारा छापा
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। प्रशासन के अधिकारियों ने शनिवार को जिले भर में राशन के गोदामों पर छापा मारकर वहां मौजूद राशन का सत्यापन किया। इस दौरान किसी भी गोदाम पर कोई खामी न मिलने की बात कही जा रही है, हालांकि अभी तक विभाग को जांच अफसरों की सत्यापन रिपोर्ट मिली नहीं है। प्रशासन की कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम व खंड विकास अधिकारियों ने शनिवार को जिले के 19 गोदामों पर पहुंचकर वहां मौैजूद राशन का स्टाक रजिस्टर से मिलान किया। राशन का रखरखाव देखा। स्टाक रजिस्टर से मिलान करने के बाद अधिकारियों ने रिपोर्ट तैयार की और जिला प्रशासन को सौंपी। सदर तहसील क्षेत्र में एसडीएम किन्सुक श्रीवास्तव ने खैराबाद क्षेत्र के गोदाम का सत्यापन किया। लहरपुर क्षेत्र में एसडीएम शशांक त्रिपाठी, महमूदाबाद में रतीराम, बिसवां में अतुल श्रीवास्तव,, मिश्रिख क्षेत्र में एसडीएम शेरी व महोली में ब्रजभान सिंह ने राशन के गोदामों पर पहुंचकर राशन का सत्यापन किया। एडीएम विनय पाठक ने बताया कि गोदामों से राशन का उठान सही हो, इसको लेकर जांच की गई है। कहीं भी कोई खामी नहीं मिली है। जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया प्रतिमाह होती है। इस बार भी सत्यापन किया गया है। कहीं पर कोई खामी नहीं मिली है।
गोदामों पर तैनात होंगे लेखपाल
एडीएम ने बताया कि राशन की उठान पारदर्शिता से हो। इसको लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब गोदामों पर लेखपाल व एक कैमरा मैन तैनात किया जाएगा। जो भी राशन लेने आएगा, उसकी फोटो खींची जाएगी और लेखपाल सत्यापन करेगा। इस प्रक्रिया से राशन उठान में पारदर्शिता आएगी।