फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   136 वन ग्राम परिवारों की नौबना में बसेगी बस्ती

136 वन ग्राम परिवारों की नौबना में बसेगी बस्ती

Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
136 वन ग्राम परिवारों की नौबना में बसेगी बस्ती
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट रेंज में स्थित भरथापुर वन ग्राम को मिहींपुरवा के नौबना ग्राम पंचायत की जमीन पर जल्द बसाया जाएगा। शनिवार को क्षेत्र पहुंचे जिलाधिकारी ने डीएफओ को 10 दिन में कार्रवाई पूरा करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कहा, चिन्हित सभी ग्रामीणों को तत्काल मुआवजे की राशि और जमीन दी जाए, जिससे जंगल सुरक्षित हो सके। कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र के कतर्नियाघाट रेंज में भरथापुर गांव स्थित है।
विज्ञापन


यह गांव गेरुआ नदी उस पार घने जंगल के किनारे बसा हुआ है। जंगल को सुरक्षित करने के लिए जंगल में स्थित गांवों को दूसरे स्थानों पर बसाने की कवायद आधे दशक पूर्व शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच हुई, जांच में भरथापुर गांव में 136 परिवारों के होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने भरथापुर के ग्रामीणों को मिहींपुरवा विकासखंड में नौबना ग्राम पंचायत के निकट स्थित जमीन पर बसाने को हरी झंडी दी।

लेकिन विस्थापन के तहत वन विभाग को इन ग्रामीणों को मुआवजा प्रदान करना था। जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया कि 136 परिवारों में 86 परिवार ऐसे हैं, जिन्हें दो-दो हेक्टेयर खेती योग्य जमीन और 10-10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा। 50 परिवारों को 10-10 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा।


उन्होंने कहा कि 10 दिन में मुआवजे की राशि लाभार्थियों के खाते में भेजने के निर्देश डीएफओ को दिए गए हैं। इसके बाद नौबना में जमीन चिन्हित कर सभी को कब्जा दिलाया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि विस्थापन की कार्रवाई पूर्ण होने से घना जंगल पूरी तरह सुरक्षित हो सकेगा। आवागमन पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed