फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   मंदिर का घंटा खोल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

मंदिर का घंटा खोल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा

Tue, 19 Dec 2017 11:45 PM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
मंदिर का घंटा खोल रहे युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा
धम्मौर (सुल्तानपुर)। सुल्तानपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अकारीपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह मंदिर की खिड़की तोड़कर घंटा चुरा रहे युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


धम्मौर थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव में हनुमानगढ़ी स्थित है। मंगलवार की भोर में एक युवक खिड़की तोड़कर मंदिर में लगा घंटा खोल रहा था। खटपट की आवाज सुनकर जागे आस-पास के लोगों ने युवक को घेरकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


युवक के पास से मंदिर का घंटा और दान पात्र बरामद किया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची यूपी 100 ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। पुलिस ने युवक के पास से चोरी की एक बाइक भी बरामद की है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की पहचान मेराज के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed