फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   देशद्रोह का मुकदमा हो वापस, जल्द हो रिहाई

देशद्रोह का मुकदमा हो वापस, जल्द हो रिहाई

Mon, 11 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
देशद्रोह का मुकदमा हो वापस, जल्द हो रिहाई
सीतापुर। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष नीतू सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद प्रदर्शनकारियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में सोमवार को कांग्रेस पार्टी उतर आई। प्रदर्शनकारियों ने देशद्रोह का मुकदमा हटाते हुए तत्काल रिहाई की मांग की। मालूम हो कि विकास भवन के समक्ष डेढ़ माह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं सम्मानजनक मानदेय में बढ़ोत्तरी किए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। अब दूसरे चरण के आंदोलन में कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। जब कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदर्शनकारियों ने जनपद में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने का प्रयास किया। इससे पहले जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने मुख्यमंत्री की फोटो के साथ शादी रचाई थी। इस पर पुलिस ने नीतू सिंह सहित अन्य चार पदाधिकारियों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है। इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों का हौंसला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को जिला उपाध्यक्ष कल्पना मिश्रा की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा प्रशासन कितने भी जुल्म कर लें, लेकिन हम लोग अपनी मांगों पर न्यायोचित कार्रवाई कराकर रहेंगे। साथ ही मांग की देशद्रोह की धारा हटाते ही तत्काल संगठन के पदाधिकारियों को रिहा किया जाए। इस धरने को कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनीत दीक्षित ने भी समर्थन किया। मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों की हर मांग को जायज ठहराते हुए आंदोलन में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। इस मौके पर मुन्नी चौधरी, कुमकुम, अनुपम, राजीव शर्मा, सरोजनी वर्मा सहित तमाम प्रदर्शनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed