फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   दुकान का ताला तोड़ उड़ाई तीन लाख की संपति

दुकान का ताला तोड़ उड़ाई तीन लाख की संपति

Fri, 24 Nov 2017 01:30 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़ उड़ाई तीन लाख की संपति
मसकनवा (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा गौराचौकी मार्ग पर बुधवार की रात चोरों ने स्टेट बैंक के समीप स्थित एक दुकान का ताला तोड़ दिया और दुकान से 70 हजार रुपये समेत करीब 2.50 लाख रुपये के जेवर ले उड़े। इस मामले में पीड़ित व्यापारी ने मसकनवा चौकी पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के मसकनवा बाजार के गौराचौकी मार्ग पर स्टेट बैंक के समीप रहने वाले विनय कुमार गुप्ता के मुताबिक वह मकान में ही रजाई गद्दे की दुकान करता है। विनय ने बताया कि 20 नवंबर को उसके साले की शादी थी। इस वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए वह 20 नवंबर को अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बस्ती जिले में स्थित ससुराल गया था। इस दौरान उसकी दुकान पर ताला लगा था। विनय ने बताया कि गुरुवार को जब वह लौटा तो उसकी दुकान में लगा ताला टूटा हुआ था। वह घर के भीतर पहुंचा तो कमरे का ताला भी टूटा मिला। कमरे में रखे बक्से व आलमारी के ताले भी टूटे पड़े थे। विनय ने बताया कि चोर छत पर लगी फोल्डिंग जाली तोड़कर आंगन के रास्ते कमरे तक पहुंचे और आलमारी व बक्से में रखे 70 हजार रुपये समेत 2.50 लाख रुपये के जेवर समेट ले गए। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए विनय ने मसकनवा चौकी पर तहरीर दी है। चौकी प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया की घटना की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed