{"_id":"59bec01a4f1c1b29688b51b5","slug":"41505673242-lucknow-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को अगवा कर गैंगरेप का आरोप, केस दर्ज
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलहरा (बाराबंकी)। अपनी बहन के घर से नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी का अपहरण कर तीन युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद घर पहुंची किशोरी ने आप बीती सुनाई जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण करवाने के साथ ही पुलिस आरोपियों का पता लगा रही है।
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के एक गांव की एक पंद्रह वर्षीय एक किशोरी अपनी बहन के घर गई थी। आरोप है कि शनिवार की रात किशोरी नित्यक्रिया के लिये गई थी। तभी वहां पर पहले से ही घात लगाये बैठे गांव के मनोज कुमार, सियाराम व शैलेश कुमार ने किशोरी को दबोच लिया और उसे घसीटते हुए नदी के किनारे ले गए और उसके साथ बारी-बारी से दुराचार करने के बाद उसे छोड़कर फरार हो गये। आरोपियों के चुंगल से छूटने के बाद पीड़िता द्वारा बहन के घर पहुंचकर पूरी हकीकत बताने के बाद की गई शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू किया है। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिये भेज दिया गया है।