फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   घटतौली में तीन पेट्रोल पंप मालिकों पर केस

घटतौली में तीन पेट्रोल पंप मालिकों पर केस

Mon, 17 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
घटतौली में तीन पेट्रोल पंप मालिकों पर केस
जांच में पहले ही मिली थी गड़बड़ी, नोजल हुए थे सील
विज्ञापन

मवई/शुजागंज (फैजाबाद)। पेट्रोल पंप पर चिप व अन्य के माध्यम से घटतौली करने के आरोप में चल रही जांच के बाद जिले के तीन पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक गौरव चौधरी ने ‘हमारा पेट्रोल पंप’ के मालिक डॉ. निहाल रजा, साई बाबा इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक संदीप सिंह व अंजनी फिलिंग स्टेशन के मालिक सुरेश ओझा के विरुद्ध केस दर्ज कराया है।

सोमवार को शुजागंज, पटरंगा व बाबा बाजार में संचालित पेट्रोल पंप के खिलाफ जांच के बाद पुलिस में केस दर्ज कराई गई। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुजागंज बाजार स्थित हमारा पेट्रोल पंप पर गत 15 मई को छापेमारी की गई थी।
विज्ञापन


जबकि 30 मई को मवई थाने अंतर्गत स्थित साई बाबा इंटरप्राइजेज कंपनी और अंजनी फिलिंग स्टेशन पटरंगा पर इंडियन आयल व स्थानीय प्रशासन ने छापेमारी की थी। जांच में चिप व अन्य माध्यम से घटतौली की बात सामने आई थी। इस आधार पर तीनों पेट्रोल पंपों के घटतौली किए जाने वाले नोजल को सीज कर दिया गया था। मामले की जांच संबंधित ऑयल कंपनी के अधिकारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सत्यता पाए जाने पर सोमवार को डीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक गौरव चौधरी की तहरीर पर हमारा पेट्रोल पंप के मालिक डॉ. निहाल रजा पर रुदौली थाने में व साई बाबा इंटरप्राइजेज कंपनी के मालिक संदीप सिंह के विरुद्ध मवई थाने में और अंजनी फिलिंग स्टेशन के मालिक सुरेश ओझा पर पटरंगा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।


तीनों थानों के प्रभारियों ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि विवेचना शुरू हो गई है, जांच की जा रही है। इधर, बाट माप अधिकारी नरेंशचंद्र ने बताया कि जिले के कुल 83 पेट्रोल पंपों की जांच कराई गई थी। इसमें छह पंपों पर घटतौली के मामले सामने आए थे। तीन पंपों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, बाकी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed