फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 thousand teachers to get advantage of NPS.

UP: 40 हजार शिक्षकों को मिलेगा लाभ, पेंशन स्कीम का फैसला लागू

Fri, 20 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 May 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
 40 thousand teachers to get advantage of NPS.
- फोटो : demo pic

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने अपने 40 हजार शिक्षकों और कर्मचारियों को न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के दायरे में लाने का फैसला लागू कर दिया है।

विज्ञापन


अगले महीने से उनके वेतन से कटौती शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक अमर नाथ वर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल 2005 या उसके बाद नियुक्ति पाने वाले सभी शिक्षक और कर्मचारी अगले महीने से एनपीएस के दायरे में आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए उनको मिलने वाले मूल वेतन और महंगाई भत्ते में से हर महीने 10 फीसदी राशि की कटौती की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के मुताबिक, जून में मिलने वाले वेतन से यह कटौती प्रारंभ कर दी जाएगी। चूंकि मई का वेतन ही जून में मिलेगा, इसलिए एनपीएस इसी महीने से लागू मानी जाएगी।

सभी जिला विद्यालयों को दिए गए निर्देश

 40 thousand teachers to get advantage of NPS.

विभाग ने न्यू पेंशन स्कीम में कटौती के लिए यूपी डेस्को से खास तौर पर एमआईएस सॉफ्टवेयर विकसित कराया है। सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस सॉफ्टवेयर की मदद से मई माह के वेतन से यह कटौती सुनिश्चित करें।

यहां बता दें कि अप्रैल-2005 से नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बंद कर दी गई है। न्यू पेंशन स्कीम का लाभ लेने के लिए उन्हें अपने वेतन में से 10 फीसदी अंशदान देना होगा और इतनी ही राशि राज्य सरकार मिलाएगी।

हालांकि, शिक्षक और कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली की मांग कर रहे हैं। उनकी यह भी मांग थी कि जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होती है, तब तक उन्हें एनपीएस में शामिल किया जाए।

राज्य सरकार ने पिछले दिनों एनपीएस लागू करने की उनकी मांग को स्वीकार कर लिया था, जिसे अब लागू करने का आदेश भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed