फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 rice mills are ready for paddy threshing

Lucknow News: धान कुटाई के लिए 40 राइस मिलें तैयार

Sat, 06 Sep 2025 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
40 rice mills are ready for paddy threshing
बाराबंकी। धान खरीद के साथ ही कुटाई को लेकर भी तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं। इसके लिए राइस मिलों के सत्यापन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। अंतिम दौर में बची हुई सात राइस मिलों के सत्यापन का कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

जिले में 47 राइस मिलें हैं, जिनके माध्यम से सरकारी धान की कुटाई कराई जाएगी। अब तक 40 राइस राइस मिलों के सत्यापन का कार्य पूरा हो गया है। इन्हें कागजी प्रक्रिया पूरी कर अपने अभिलेख कार्यालय में जमा करने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके बाद मिलों के ऑनलाइन संबद्धता की प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में इस बार विपणन शाखा, पीसीएफ, यूपीएसएस, एफसीआई, पीसीयू, मंडी समिति को धान खरीद का जिम्मा दिया गया है।
विज्ञापन

सरकारी एजेंसियों की तरफ से जिले में धान खरीद के लिए 94 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले में करीब 1.92 लाख हेक्टेयर में धान की बोआई हुई है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्रों के माध्यम से खरीदे गए धान की कुटाई की प्रक्रिया चल रही है। जल्दी इसे पूरा करा लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed