फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   40 percent rtpcr test will take place in sensitive areas

संवेदनशील इलाकों में अब 40 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांच

Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
40 percent rtpcr test will take place in sensitive areas
संवेदनशील इलाकों में अब 40 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांच
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के चलते संवेदनशील इलाकों में आरटीपीसीआर जांच का ग्राफ बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर शासन से निर्देश आ गए हैं।
अब कुल टेस्ट में 40 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांच होगी। जबकि 60 प्रतिशत एंटीजेन जांच होगी। इससे पहले 80 प्रतिशत एंटीजेन जांच हो रही थी।
संवेदनशील इलाकों गोमतीनगर, इंदिरा नगर, रायबरेली रोड, अलीगंज और मड़ियांव समेत अन्य जगहों पर दो माह बाद भी कोरोना मरीजों की चेन नहीं टूट रही है।
एंटीजेन जांच में पॉजिटिव आने की दर कम रहती है। इसे देखते हुए शासन ने इन इलाकों में आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ्य विभाग अभी तक 80 प्रतिशत एंटीजेन टेस्ट व 20 प्रतिशत आरटीपीसीआर जांच करवा रहा था। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर के मुताबिक, शासन से निर्देश मिलने के बाद आरटीपीसीआर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा।

कंटेनमेंट जोन में अब एक मरीज मिलने पर 25 की जांच
संवेदनशील इलाकों में बने कंटेनमेंट जोन में एक मरीज मिलने पर उसके संपर्क में आए 25 लोगों की जांच स्वास्थ्य विभाग कराएगा। अभी तक परिवारवालों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाती थी। शासन के निर्देश पर इसका दायरा बढ़ाया गया है। पहले संक्रमित के संपर्क में आने वाले 10 लोगों की जांच होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed