फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   4 minute 24 second video of brutality will send chills down your spine: He took the innocent child in his lap and then committed brutality

रूह कंपा देगा दरिंदगी का 4 मिनट 24 सेकेंड का वीडियो : मासूम को गोद में उठा ले गया, फिर की हैवानियत

Sat, 07 Jun 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
4 minute 24 second video of brutality will send chills down your spine: He took the innocent child in his lap and then committed brutality

विज्ञापन
लखनऊ। ढाई साल की मासूम...। अभी ठीक से बोलना भी नहीं सीखा था...। अभी चलना सीख रही थी...। उसकी मासूमियत पर दरिंदे दीपक ने रूह कंपा देने वाला प्रहार किया। घटना स्थल से चार मिनट 24 सेकेंड का वीडियो मिला है, जो हैवानियत की कहानी बयां कर रहा है। आरोपी ने वारदात से पहले वहां तीन चक्कर लगाए थे।
इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र के मुताबिक, आरोपी कैमरे में कैद हो गया था। उसने तीन चक्कर लगाकर यह चेक किया कि बच्ची के परिजन गहरी नींद में हैं या नहीं। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए जगह देखने जाता है। लिफ्ट के पास जाकर अंगड़ाई लेता है। आरोपी ने लिफ्ट खोलने के लिए बटन भी दबाई थी। वह पहले लिफ्ट में ही वारदात को अंजाम देना चाहता था। हालांकि, लिफ्ट नहीं खुली। इसके बाद वह बच्ची को उठाकर तेजी से भागकर लिफ्ट के पास पहुंच जाता है। आरोपी की इस करतूत को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसने पहले से बच्ची को टारगेट किया था। खास बात ये है कि वारदात के बाद भी आरोपी दो से तीन घंटे तक स्कूटी लेकर इलाके में घूमता रहा।
विज्ञापन


घटना स्थल से पांच किमी दूर ढेर किया गया
आरोपी ने मासूम से जिस जगह दुष्कर्म किया था वहां से पांच किमी दूर ही उसे पुलिस ने ढेर कर दिया। पुलिस ने स्कूटी नंबर के जरिये आरोपी की पहचान की। स्कूटी दीपक के भाई विष्णु के नाम पर थी। डीसीपी आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, आरोपी को भनक लग गई थी कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ऐसे में वह शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। आरोपी के फोन में कई तरह की तस्वीरें भी मिली हैं। वह कई तस्वीरों में अघोरी के वेश में भी दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed