{"_id":"65ca8eb9a23e54a94a096bc4","slug":"39-including-three-head-teachers-remained-absent-salaries-stopped-raebareli-news-c-101-1-slko1034-110613-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन प्रधानाध्यापक समेत 39 रहे गैरहाजिर, रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन प्रधानाध्यापक समेत 39 रहे गैरहाजिर, रोका गया वेतन
Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 13 Feb 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित रहे 39 स्टाफ के खिलाफ सोमवार को वेतन/मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई। इनमें तीन प्रधानाध्यापक, नौ सहायक अध्यापक, 14 शिक्षामित्र, 10 अनुदेशक और तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने नोटिस जारी करते हुए खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से तीन दिन में स्पष्टीकरण भी तलब किया है। प्रेरणा पोर्टल पर 24 जनवरी से 11 फरवरी तक हुए परिषदीय विद्यालयों की निरीक्षण आख्या की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई।
बीएसए ने बताया कि मनिहर कटरा के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार वर्मा, पूरे हिमांचलगंज के प्रधानाध्यापक कमलेश यादव और पूरे कछवाहन के प्रधानाध्यापक विवेक सिंह अनुपस्थित मिले। सहायक अध्यापकों में रानीखेड़ा की पूनम सिंह, इसिया के रामलखन, जमालपुर हुरैया के अजय कुमार, निधु का पुरवा की प्रतिभा वर्मा, गुलालपुर की सारिका वर्मा, अहमदपुर की निशा यादव, चिलौला भंगरिया की संतोष कुमारी, पूरे हिमांचलगंज के योगेश चंद्र, प्रह्लादपुर के अनूप कुमार भी गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में अजीतपुर के सिद्धार्थ सिंह, बराडीह के अभय प्रताप गौतम और बन्नामऊ के सुजीत कुमार गैरहाजिर मिले। इन सभी का एक दिन का वेतन रोका गया है। बीएसए के मुताबिक कुल 39 का एक दिन का मानदेय रोका गया है।