फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   37 health centers in Uttar Pradesh.

15 जिलों को मिली अच्छे स्वास्थ्य की 'सौगात'

Sat, 30 Aug 2014 01:14 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 30 Aug 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
37 health centers in Uttar Pradesh.

प्रदेश सरकार ने 15 जिलों में 37 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी है। यह सभी स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीण इलाकों में बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


सरकार ने इसके लिए 36.41 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। पहली किस्त के रूप में 18.03 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। अवध के जिलों में 11 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र रायबरेली, अंबेडरकरनगर, बस्ती, कानपुर नगर, औरैया, फतेहपुर, सीतापुर, सुल्तानपुर, इटावा, सोनभद्र, सहारनपुर, झांसी, देवरिया, कन्नौज व चंदौली में खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नक्सल प्रभावित सोनभद्र में सबसे ज्यादा आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। हर स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए सरकार ने 98.43 लाख रुपये का बजट तय किया है।

पूरी हुई तीन हजार नए चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया

37 health centers in Uttar Pradesh.

इसमें से लगभग आधी रकम 49.21 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में दिए गए हैं। सचिव, स्वास्थ्य संजय प्रसाद ने सभी 37 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को बनाने के लिए पहली किस्त जारी कर दी है।

सचिव ने महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का जल्दी निर्माण पूरा करने के लिए कहा है।

तीन हजार नए चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी
प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अरविंद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने करीब तीन हजार नए चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है।

इन नए चिकित्सकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के बनने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

यहां बनेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

37 health centers in Uttar Pradesh.

रायबरेली--जलालपुर घई व खागीपुर सडवा
अंबेडरकरनगर--नेवादा, तेंदुवाईकला, रसूलपुर बाकरगंज व सम्मनपुर
सीतापुर--चांदपुर, बिलौलीबाजार व बाबूपुर
सुल्तानपुर--तियारी व इसौली

बस्ती--रामपुर, सगरा व मुसहा
कानपुर नगर--स्योढारी
औरैया--बधुवा
फतेहपुर--टिकरी
इटावा--बेलाहार व हनुमंतपुरा

सोनभद्र--जोगनी, डोहरी, लोहरत लया, बहुअरा, नरैना, शवद्धार, घोरिया व कुडारी
सहारनपुर--हलालपुर, भारीदीनदारपुर व बीतिया

झांसी--अम्बाबाय
देवरिया--बरियापुर व मगराइच
कन्नौज--सढियापुर, पट्टी व घूरपुर
चंदौली--कमालपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed